Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मेडिकल कॉलेज में तृतीय-चतुर्थ वर्ग की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, अब व्यापम के जरिए की जाएगी नियुक्ति

    मेडिकल कॉलेज में तृतीय-चतुर्थ वर्ग की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, अब व्यापम के जरिए की जाएगी नियुक्ति

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 19, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    मेडिकल कॉलेज में तृतीय-चतुर्थ वर्ग की भर्ती प्रक्रिया निरस्त

    अंबिकापुर। सरगुजा के राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को मेडिकल कॉलेज डीन ने औपचारिक रूप से निरस्त कर दिया है। अब यह भर्ती प्रक्रिया व्यापम के माध्यम से पूरी की जाएगी।

    मिली जानकारी के अनुसार, 2022 में कांग्रेस शासनकाल में मेडिकल कॉलेज में स्टेनोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, आया, स्वीपर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इन पदों के लिए जिले और संभाग के हजारों युवाओं ने आवेदन किया था, और आवेदन फीस के रूप में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए जमा किए गए थे। लेकिन विवादों और प्रशासनिक देरी के चलते यह भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

    Read Also-  किसानों की शिकायत पर कार्रवाई: पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने चेताया- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    2023 के चुनाव के बाद प्रदेश में सरकार बदलने के साथ, पुरानी भर्ती प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया। 23 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में हुई स्वशासी समिति की बैठक में इसे निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 18 सितंबर 2025 को मेडिकल कॉलेज डीन ने इसे औपचारिक रूप से रद्द करने का आदेश जारी किया।

    डीन के अनुसार, अब खाली पदों की भर्ती व्यापम परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। वहीं, पहले जमा किए गए आवेदन शुल्क को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फॉर्म भरने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से 300 रुपये और एससी-एसटी वर्ग से 200 रुपये वसूले गए थे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला: CBI ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    तीन साल से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह निर्णय बड़ा झटका है, क्योंकि हजारों लोग नियुक्ति की उम्मीद में थे और अब उन्हें नई प्रक्रिया के तहत फिर से आवेदन करना होगा।

    देखें डीन का आदेश…

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ambikapur news ambikapur news cg ambikapur news hindi ambikapur news in hindi ambikapur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.