जगदलपुर। बालक आश्रम नागलसर में निरीक्षण के दौरान लापरवाही सामने आने पर प्रधान अध्यापक चेरंगू राम नाग को निलंबित कर दिया गया है। 20 सितंबर को किए गए आकस्मिक निरीक्षण में प्रधान अध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। साथ ही यह भी सामने आया कि उन्होंने कक्षा पाँचवीं के कुछ विद्यार्थियों को पिछले शैक्षणिक सत्र की अंकसूची वितरित नहीं की थी।
Read Also- अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, दो नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद बरामद
जांच में मिली अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए चेरंगू राम नाग के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, जगदलपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है। वहीं नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
जारी हुआ आदेश





