रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सचिव राजेंद्र दास की पत्नी का बर्थडे सड़क पर मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में सफेद लग्जरी कार की बोनट पर केक काटते और सड़क पर पटाखे फूटते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या हाईकोर्ट के नियम केवल आम जनता के लिए हैं और भाजपा नेताओं व उनके सहायकों पर लागू नहीं होते।
Read Also- टीएस सिंहदेव बोले- मैं क्यों कहूं कि मुझे सीएम नहीं बनना है… अजय चंद्राकर ने किया पलटवार- हम बना देंगे मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर किया सवाल
गुरुवार रात का बताया जा रहे वीडियो में राजेंद्र दास की पत्नी सड़क पर खड़ी हैं और केक कटाई के दौरान आतिशबाजी दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि स्वास्थ्य मंत्री के निज सचिव, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं और पटाखों के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया।
राजेंद्र दास ने कहा – आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
इस मामले में राजेंद्र दास ने कहा कि कांग्रेस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिरमिरी में कोई नेशनल हाईवे नहीं है। पटाखे सड़क पर नहीं, बल्कि घर के सामने गली में फूटे हैं और उन्हें स्वयं नहीं फोड़ा। केक भी सड़क पर नहीं, बल्कि कार के पास काटा गया।
Read Also- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘धन धान्य योजना’, CM साय बोले- अब कम उपज वाले क्षेत्रों के किसानों मिलेगी सुविधा
मंत्री के करीबी सहयोगी के रूप में चर्चित
राजेंद्र दास कई वर्षों से मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ जुड़े हैं और उन्हें सरकारी हलकों में ‘सुपर मंत्री’ के नाम से जाना जाता है। जबकि मंत्री के ऑफिसियल निज सहायक प्रकाश शुक्ला हैं, विभाग और अधिकारियों के बीच राजेंद्र दास की अधिक पैठ मानी जाती है। MCB जिले के भाजपा नेताओं के अनुसार, राजेंद्र दास भाजपा के किसी पद पर नहीं हैं, वे सीधे मंत्री से जुड़े हुए हैं।




