ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल से दो बंदी पैरोल खत्म होने के बाद फरार हो गए हैं। दोनों बंदी हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे। फिलहाल पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
Read Also- सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान: किसानों को मिलेगी 10 घंटे निर्बाध बिजली, विवादित सर्क्यूलर किया रद्द…
मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डबरा निवासी देवेंद्र सिंह सोलंकी और शिवपुरी निवासी धारा जाटव को 18 अक्टूबर को 50 हजार रुपए के मुचलके पर 15 दिन की पैरोल दी गई थी। दोनों को 2 नवंबर को जेल में वापस लौटना था, लेकिन पैरोल अवधि खत्म होने के बाद भी वे वापस नहीं आए।
Read Also- मंत्रियों के बंगले भी होंगे स्मार्ट: अब बिजली के लिए करना होगा रिचार्ज
जेल प्रशासन ने तय तारीख बीत जाने के बाद दोनों के खिलाफ बहोड़ापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों बंदी पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के गंभीर मामलों में सजा काट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों फरार कैदियों की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।




