Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लद्दाख के न्योमा स्थित मुध एयरबेस से ऑपरेशन शुरू, भारत की सीमा सुरक्षा को मिलेगा नया बल

    लद्दाख के न्योमा स्थित मुध एयरबेस से ऑपरेशन शुरू, भारत की सीमा सुरक्षा को मिलेगा नया बल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    लद्दाख के न्योमा स्थित मुध एयरबेस से ऑपरेशन शुरू, भारत की सीमा सुरक्षा को मिलेगा नया बल

    नेशनल डेस्क। लद्दाख के न्योमा स्थित मुध एयरबेस बुधवार से पूरी तरह संचालित हो गया है। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी के उत्तराधिकारी एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने स्वयं इस एयरबेस का उद्घाटन किया। उन्होंने नोएडा के हिंडन एयरबेस से सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से उड़ान भरकर मुध-न्योमा एयरबेस पर लैंडिंग की। इस अवसर पर पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे।

    13,710 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा एयरबेस दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस में से एक है। यह चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर है। 2.7 किलोमीटर लंबे रनवे वाले इस एडवांस एयरबेस से अब लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टरों का संचालन किया जा सकेगा। करीब ₹218 करोड़ की लागत से बने इस एयरबेस का नाम पास के मुध गांव से लिया गया है।

    रक्षा मंत्री ने किया था शिलान्यास
    इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर 2023 में किया था। एयरबेस का निर्माण बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने किया है। प्रोजेक्ट के तहत एयरबेस में आधुनिक हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग और पार्किंग एरिया का निर्माण किया गया है।

    Read Also-  लाल किला धमाका: हाई ग्रेड मिलिट्री विस्फोटक की पुष्टि, पाकिस्तानी सेना पर संदेह गहराया 

    लद्दाख में चौथा एयरबेस
    न्योमा, लद्दाख में वायुसेना का चौथा एयरबेस है। अन्य तीन एयरबेस लेह, कारगिल और थोईस में स्थित हैं। इनमें कारगिल एयरबेस लगभग 10,500 फीट की ऊंचाई पर है। इसके अलावा, भारतीय वायुसेना स्पेशल ऑपरेशन एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टरों के लिए उत्तरी लद्दाख में दौलत बेग ओल्डी स्थित मिट्टी के रनवे का इस्तेमाल करती है, जो 16,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व का सबसे ऊंचा एयरफील्ड है।

    1962 के युद्ध के बाद बंद था एयरबेस
    1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद न्योमा एयरबेस निष्क्रिय पड़ा रहा। पहले यहां मिट्टी का रनवे था, जो बरसात के मौसम में कीचड़ में बदल जाता था। सितंबर 2009 में पहली बार वायुसेना के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने यहां लैंडिंग की थी। सिंधु नदी के किनारे बसा न्योमा, लेह से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यहां सर्दियों में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जिसके चलते एयरबेस पर विशेष रखरखाव की जरूरत होती है।

    Read Also-  जी7 बैठक में जयशंकर-रुबियो मुलाकात: दिल्ली विस्फोट पर अमेरिका ने जताया शोक, सप्लाई चेन और इंडो-पैसिफिक पर गहन चर्चा 

    चीन से टकराव के बाद तेज हुआ निर्माण कार्य
    अप्रैल 2020 में चीन के साथ सैन्य गतिरोध के बाद से भारत ने सीमावर्ती इलाकों में सड़कों, पुलों, सुरंगों, एयरबेस और हेलीपैड के निर्माण की रफ्तार तेज कर दी है। न्योमा एयरबेस का संचालन शुरू होने से लद्दाख क्षेत्र में भारतीय सेना की रणनीतिक और युद्धक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ladakh Mudh Airbase Nyoma Mudh Airbase
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.