रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त कार महाराष्ट्र नंबर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।
हादसा रावटी क्षेत्र के भीमपुरा गांव के पास माही नदी के समीप हुआ, जहां 8 लेन एक्सप्रेसवे से एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार महाराष्ट्र की थी, और संभावना जताई जा रही है कि मृतक भी महाराष्ट्र के ही निवासी थे।
कार किस मार्ग से किस दिशा में जा रही थी, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।




