Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    September 6, 2026

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    September 6, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    • साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    • IGKV पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, 7 से 9 सितंबर तक होंगी स्थगित परीक्षाएं
    • अवैध खनन और मलबा डंपिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सभी माइनिंग लीज रद्द
    • मुख्यमंत्री विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाईकोर्ट सख्त: सड़क पर स्टंटबाजी और केक कटिंग मामलों की मॉनिटरिंग, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    हाईकोर्ट सख्त: सड़क पर स्टंटबाजी और केक कटिंग मामलों की मॉनिटरिंग, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 22, 2025Updated:November 22, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने प्रदेश की सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रही स्टंटबाजी और केक कटिंग जैसी घटनाओं को गंभीर मानते हुए मामले को मॉनिटरिंग के लिए रखा है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई केवल दिखावटी न होकर ऐसी होनी चाहिए जो दोषियों के लिए सबक बने। राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि सभी नियमों और प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाए।

    शुक्रवार को सुनवाई के दौरान मुख्य सचिव की ओर से शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि 25 अक्टूबर को मंत्रालय में आईजी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी जिलों को कड़ाई बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। पीएचक्यू ने भी इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि जब्त वाहनों को शर्तों के साथ बांड भरवाकर छोड़ा जा सकता है, लेकिन एक साल में दोबारा ऐसी घटना होने पर वाहन जब्ती और जुर्माना दोनों तय होंगे।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: सभी सरकारी दफ्तरों में जल्द लागू होगा आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस, GAD ने कलेक्टरों को जारी किया आदेश 

    प्रदेशभर में स्टंट और अवैध गतिविधियों के बढ़ते मामलों के बाद हाईकोर्ट ने इस पर स्वत: संज्ञान लिया था। जवाब में शासन ने बताया कि पुलिस ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर स्टंट में शामिल वाहनों को जब्त किया है। साथ ही संबंधित वाहन मालिकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भी की गई है। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई जारी है।

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वालों को कठोर दंड मिलना चाहिए, ताकि यह समाज में अनुशासन का संदेश दे। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने यह भी कहा था कि पुलिस की सख्ती अक्सर गरीब और मध्यम वर्ग तक सीमित रहती है, जबकि प्रभावशाली लोग मामूली जुर्माना भरकर बच निकलते हैं। इसी संदर्भ में बिलासपुर के लावर क्षेत्र से जब्त 18 वाहनों को कोर्ट की अनुमति के बिना नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया था। अब शासन की ओर से जवाब के बाद इन वाहनों को बांड भरवाकर छोड़ने की अनुमति दी गई है।

    Read Also-  साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने को लेकर हंगामा, पूर्व विधायक व कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार 

    मुख्य सचिव की ओर से प्रस्तुत जवाब में कहा गया है कि जनता को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। शासन स्तर पर नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और सभी थानों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कलेक्टर और एसपी द्वारा भी इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि लापरवाही और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने वाली हर गतिविधि पर नियंत्रण जरूरी है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh breaking news Chhattisgarh headlines chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today Chhattisgarh updates
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

    जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश

    IGKV पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव, 7 से 9 सितंबर तक होंगी स्थगित परीक्षाएं

    अवैध खनन और मलबा डंपिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सभी माइनिंग लीज रद्द

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.