Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भिलाई में पहली बार होने जा रही बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा, 27 दिसंबर को लगेगा विशेष दिव्य दरबार

    भिलाई में पहली बार होने जा रही बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा, 27 दिसंबर को लगेगा विशेष दिव्य दरबार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 9, 2025 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read
    भिलाई में पहली बार होने जा रही बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा, 27 दिसंबर को लगेगा विशेष दिव्य दरबार

    दुर्ग। जिले की ट्विनसिटी भिलाई इस वर्ष एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। आयोजन की घोषणा के बाद से ही छत्तीसगढ़भर के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

    25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम के पास विशाल कथा स्थल
    श्री हनुमंत कथा 25 से 29 दिसंबर तक जयंती स्टेडियम के समीप स्थित विशाल मैदान में आयोजित होगी। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे।

    विशेष आकर्षण—27 दिसंबर का दिव्य दरबार
    कथा के तीसरे दिन 27 दिसंबर को पंडित शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे, जिसमें वे भक्तों की पर्चियां निकालकर उनकी समस्याओं का समाधान और मार्गदर्शन देंगे। इस दिन सर्वाधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग और प्रवेश मार्गों पर विशेष प्रबंधन किया जा रहा है।

    Read Also-  चार दिन, 64 फ्लाइटें रद्द… अब 9 हजार करोड़ का कानूनी झटका: इंडिगो पर सिविल सोसायटी का बड़ा एक्शन

    भव्य आयोजन के लिए तैयारियाँ युद्धस्तर पर
    आयोजन की जिम्मेदारी सेवा समर्पण समिति के पास है। समिति द्वारा 8 दिसंबर को की गई समीक्षा के दौरान छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राकेश पांडेय ने बताया कि पाँच दिवसीय कथा में प्रतिदिन लाखों भक्तों के आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशाल डोमशेड, सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त पार्किंग, पेयजल, शौचालय तथा सुरक्षा बैरिकेडिंग की उत्कृष्ट तैयारियाँ तेजी से जारी हैं।

    बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएँ
    समिति ने बताया कि छत्तीसगढ़ ही नहीं, पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग से कथा स्थल तक निःशुल्क ई-रिक्शा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पूरे आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल कैंप, प्राथमिक उपचार केंद्र और आपातकालीन व्यवस्था तैनात रहेगी। साथ ही प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क महाभंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है।

    सामाजिक संगठनों का व्यापक सहयोग
    इस भव्य आयोजन में साहू समाज, यादव समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, सिख समाज, देवांगन समाज, ताम्रकार समाज, चंद्राकर समाज, पूज्य सिंधी पंचायत, चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित अनेकों सामाजिक व व्यापारिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है, जिससे कार्यक्रम को और भी भव्य रूप देने की तैयारी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg durg news cg durg news today Chhattisgarh Durg News durg news durg news chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.