Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आतंकवाद निरोधी सम्मेलन का उद्घाटन: अमित शाह ने कहा- पहलगाम हमले की जांच से पाकिस्तान कटघरे में खड़ा होगा

    आतंकवाद निरोधी सम्मेलन का उद्घाटन: अमित शाह ने कहा- पहलगाम हमले की जांच से पाकिस्तान कटघरे में खड़ा होगा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 26, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आयोजित है। शाह ने कहा कि आतंकवाद पर 360 डिग्री प्रहार किया जाएगा तथा एक अभेद्य आतंकवाद निरोधी ग्रिड हर चुनौती का सामना करेगा।

    गृह मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच को सफल एवं पूर्ण बताते हुए कहा कि इसे विश्व की एजेंसियां अध्ययन करेंगी। जांच के नतीजे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा कि बायसरण घाटी का हमला देश को झकझोरने वाला था, जिसका उद्देश्य सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना एवं कश्मीर में विकास एवं पर्यटन को झटका देना था। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकियों को नेस्तनाबूत कर पाकिस्तान को कठोर संदेश दिया।

    शाह ने कहा कि यह पहली घटना है जिसमें हमले की योजना बनाने वालों को ऑपरेशन सिंदूर एवं महादेव के जरिए दंडित किया गया। सुरक्षाबलों एवं खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी आकाओं को मुंहतोड़ जवाब दिया।

    दिल्ली विस्फोटों पर गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच को उत्कृष्ट बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम एवं दिल्ली मामलों की जांच वाटरटाइट इन्वेस्टिगेशन का उदाहरण है तथा जागरूकता से बड़े संकट को रोका जा सकता है।

    शाह ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस, सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी कॉन्फ्रेंस, एनकॉर्ड बैठक एवं एंटी-टेरर कॉन्फ्रेंस के बीच कोऑर्डिनेशन, कोऑपरेशन एवं कम्युनिकेशन के नए मापदंड स्थापित करने की बात कही। एनआईए द्वारा तैयार कॉमन एटीएस स्ट्रक्चर का शीघ्र अनुपालन सभी राज्यों से अपेक्षित है। उन्होंने निदान एवं नेटग्रिड के उपयोग को अनिवार्य बनाने, मल्टी एजेंसी सेंटर एवं नेशनल मेमोरी बैंक में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    गृह मंत्री ने साइबर युद्ध, आर्थिक नेटवर्क दुरुपयोग एवं हाइब्रिड आतंकवाद के लिए सुदृढ़ राष्ट्रीय ग्रिड विकसित करने की आवश्यकता बताई। मल्टी-लेयर सिक्युरिटी मॉडल एवं निर्मम दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने ‘नीड टू नो’ की जगह ‘ड्यूटी टू शेयर’ सूत्र अपनाने तथा टेक्नोलॉजी एवं डेटा के निर्बाध राष्ट्रीय ढांचे विकसित करने पर बल दिया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.