Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 27
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पार्टनरशिप का सपना, ठगी का पूरा खेल: 21 किश्तों में 96 लाख लिए, घर बेचकर हुए फरार

    पार्टनरशिप का सपना, ठगी का पूरा खेल: 21 किश्तों में 96 लाख लिए, घर बेचकर हुए फरार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 9, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायपुर। राजधानी में ठगी की एक कहानी फिर सामने आई है, जिसमें भरोसा सबसे बड़ा हथियार बना। कपड़ा कारोबारी राजेश तलरेजा को ट्रांसपोर्ट कारोबार में पार्टनर बनाने का सपना दिखाया गया और धीरे-धीरे 21 किश्तों में उनसे 96 लाख 33 हजार रुपए निकलवा लिए गए। कुछ रकम लौटाई गई, ताकि भरोसा बना रहे। फिर अचानक खेल खत्म—आरोपी घर बेचकर शहर से गायब।

    मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के मुताबिक, बलवीर सिंग सेंस, शबनम खान और नवनीत कौर ने साल 2001 से 2004 के बीच उसे पार्टनरशिप का झांसा दिया। कागज़ों पर साझेदारी कभी बनी नहीं, लेकिन पैसे लगातार जाते रहे। बीच में 50 लाख 7 हजार रुपए वापस किए गए, जिससे लगा कि सब ठीक है। असली झटका तब लगा, जब बाकी के 46 लाख मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे।

    कुछ ही समय बाद पता चला कि आरोपी अपना घर बेच चुके हैं और रायपुर छोड़कर फरार हो गए हैं। तब जाकर राजेश तलरेजा थाने पहुंचे और पूरी कहानी पुलिस के सामने रखी।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि रकम सुनियोजित तरीके से किश्तों में ली गई, ताकि शक न हो। कारोबारी ने पैसे वापस पाने के लिए कई बार संपर्क किया, लेकिन हर बार सिर्फ वादा मिला। अब तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। खास बात यह है कि इस ठगी में दो महिला आरोपी भी शामिल हैं।

    फिलहाल सिविल लाइन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सवाल वही पुराना है—पार्टनरशिप के नाम पर भरोसा करने से पहले आखिर कितनी जांच जरूरी है? क्योंकि यहां भरोसे की कीमत पूरे 46 लाख साबित हुई।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #46लाख_घोटाला #क्राइम_न्यूज़ #घर_बेचकर_फरार #ट्रांसपोर्ट_कारोबार #ठगी #पार्टनरशिप_फ्रॉड #रायपुर #व्यापारी_से_ठगी #सिविललाइन_थाना छत्तीसगढ़
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.