रायपुर। राज्य शासन ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। कृष्ण दास सलाहकार के रूप में मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि सलाहकार के रूप में उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी।





