Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 19, 2026 राजनीति No Comments3 Mins Read
    मानसून सत्र से पहले सियासी संग्राम की तैयारी, कांग्रेस-भाजपा की आज अहम रणनीतिक बैठक

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोटे की दो राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा। मौजूदा समीकरणों को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में ये दोनों सीटें कांग्रेस के पास हैं, लेकिन विधानसभा की बदली संख्या बल ने तस्वीर बदल दी है।

    यह है जीत का गणित

    राज्यसभा चुनाव के नियम के अनुसार कुल विधायकों की संख्या को रिक्त सीटों की संख्या में एक जोड़कर भाग दिया जाता है और प्राप्त भागफल में एक जोड़कर जीत का न्यूनतम आंकड़ा तय होता है।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं और इस बार दो सीटों पर चुनाव होना है।
    2 + 1 = 3
    90 ÷ 3 = 30
    30 + 1 = 31

    यानी किसी भी प्रत्याशी को जीत के लिए कम से कम 31 विधायकों का समर्थन जरूरी होगा।

    वर्तमान स्थिति में भाजपा के 54 विधायक, कांग्रेस के 35 विधायक और एक विधायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का है। इस गणित के आधार पर भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-एक सीट निकालने की स्थिति में हैं।

    9 अप्रैल को खाली होंगी सीटें

    छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल पांच सीटों में से दो सीटें 9 अप्रैल 2026 को रिक्त हो रही हैं। इनमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

    पिछले चुनाव में भाजपा की संख्या कम होने के कारण दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में चली गई थीं। इस बार विधानसभा में बहुमत भाजपा के पास है, जिससे समीकरण बदल गए हैं।

    कांग्रेस में आदिवासी चेहरे पर मंथन

    सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपनी रिक्त होने वाली सीट पर आदिवासी नेता को मौका देने पर विचार कर रही है। बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के नेताओं की सक्रियता को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। पार्टी सामाजिक संतुलन साधने के साथ आने वाले चुनावी समीकरणों को भी ध्यान में रख रही है।

    भाजपा में अंदरूनी हलचल

    भाजपा की ओर से अब तक कोई औपचारिक संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन पार्टी के भीतर नामों को लेकर मंथन जारी है। चर्चा है कि पार्टी आदिवासी या ओबीसी वर्ग से किसी चेहरे पर दांव खेल सकती है। हालांकि दावेदारों ने फिलहाल सार्वजनिक रूप से दावेदारी पेश नहीं की है।

    चूकने वालों को 2028 तक इंतजार

    यदि इस बार दावेदार मौका नहीं बना पाते हैं तो अगला अवसर जून 2028 में आएगा। 29 जून 2028 को राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन की सीटें रिक्त होंगी।

    राज्यसभा की इन दो सीटों पर भले ही परिणाम लगभग तय दिख रहे हों, लेकिन उम्मीदवारों के चयन को लेकर दोनों दलों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि भाजपा और कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत तीन कांग्रेस नेताओं पर 500 करोड़ के मानहानि का केस दर्ज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.