आशीष पदमवार
बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी विरोधी अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 26 सक्रिय माओवादी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 इनामी माओवादी भी शामिल हैं, जिन पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
थाना-वार गिरफ्तारी इस प्रकार रही:
- थाना गंगालूर से 3 माओवादी
- थाना भैरमगढ़ से 3 माओवादी
- थाना आवापल्ली से 8 माओवादी
- थाना उसूर से 8 माओवादी
- थाना तर्रेम से 4 माओवादी
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक और बड़ी मात्रा में माओवादी प्रचार-प्रसार सामग्री बरामद की गई है। जब्त सामान में IED, कुकर बम, टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, मल्टीमीटर, बिजली के तार, बैटरियां, जमीन खोदने के औजार और माओवादी संगठन के बैनर, पोस्टर व पाम्पलेट शामिल हैं।




