KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 17वें सीजन में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। MI पॉइंट्स टेबल में 9वें पायेदान पर हैं। आज अगर मुंबई अपना यह मैच हार जाती है तो IPL से बाहर हो जाएगी। इस सीजन में मुंबई और कोलकाता के बीच यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच अब तक लीग में हुए मुकाबलों में 72 फीसदी मैच मुंबई ने जीते हैं।
पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।
इम्पैक्ट प्लेयर : अंगकृष रघुवंशी।
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान थुषारा।




