कोरबा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित पूछताछ केंद्र में 27 जून की शाम एक सात फीट लंबा नाग सांप मिला। यह घटना उस समय हुई जब विशाखापट्टनम ट्रेन के यात्री जानकारी लेने पहुंचे थे। टाइल्स के बीच कुंडली मारकर बैठे सांप की फुफकार सुनकर एक यात्री ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ ने तुरंत यात्रियों को सुरक्षित दूर किया और स्नैक कैचर टीम को बुलाया।
दमदार बैटरी बैकअप के साथ Samsung Galaxy M36 5G भारतीय बाजार में लॉन्च
अविनाश यादव और उनकी टीम ने मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। यात्रियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। टीम के अनुसार सांप जहरीला था, लेकिन समय पर सूचना मिलने से कोई दुर्घटना नहीं हुई। स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण टाइल्स और अन्य सामान बिखरे होने से यह स्थिति बनी। घटना के कारण विशाखापट्टनम ट्रेन करीब एक घंटे देरी से रवाना हुई।




