IED Blast in Bijapur: आशीष पदमवार। बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के एक विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवान केरिपु 196 की टीम चिन्नाकोड़ेपाल क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर तैनात था।
Read Also- मोबाइल मोह ने ली नाबालिग की जान: पिता ने डांटा तो जंगल में जाकर लगाई फांसी
IED Blast in Bijapur: विस्फोट कोड़ेपाल नाले के पास हुआ, जहां माओवादियों ने प्रेशर IED लगाया था। इस हमले में 196 वाहिनी के BDS टीम के जवान को दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग कार्यवाही तेज कर दी है, ताकि माओवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके।




