बलौदाबाजार। जिले के ग्राम पहंदा में गुरुवार दोपहर एक दुखद हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक बदले मौसम के चलते बारिश से बचने के लिए लोग एक पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास खड़े थे, तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।
दुर्ग में 2 जून को “संविधान बचाओ” रैली, भूपेश बघेल होंगे शामिल, रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित
हादसे में प्रतीक कोसले (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ खड़े अन्य लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में धनी कुमार, विकास बंजारे, सौरभ बंजारे, छविंद्र कुमार बंजारे, विजय कुमार निषाद, रुद्र कुमार मांडले, मयंक मांडले और नवीन कोसले शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
रजिस्ट्री प्रक्रिया में आधुनिक टेक्नोलॉजी: दस नवाचारों से नागरिकों को मिलेगी सहूलियत
तहसीलदार राजू पटेल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच हुई। सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। मृतक के परिजनों को शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए गए हैं। गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।




