Khabarwaad Crime News: जिले से एक सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुधवार तड़के एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने एक लड़की के घर में घुसकर उसे चाकू मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने पहले भी युवती को चेतावनी दी थी कि उसका भी नेहा हीरेमथ जैसा हाल होगा, जिसकी हाल ही में हुबली के एक कॉलेज परिसर में निर्दयतापूर्वक चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला कर्नाटक के हुबली का है।
Read Also: छत्तीसगढ़ में महिला स्व-सहायता समूह फिर से संभालेंगी रेडी-टू-ईट का काम, मोदी की गारंटी पूरी करने जा रही विष्णुदेव साय सरकार
पुलिस ने बताया कि आरोपी तड़के 5:30 बजे युवती के घर में घुस गया और सो रही पीड़िता पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह युवती को मारकर भागने में कामयाब रहा। उस समय युवती की दादी और दो बहनें घर में मौजूद थीं। आरोपी ने युवती को पूरे घर में घसीटा, उसे लात मारी और चाकू से वार किए। इसके बाद उसने उसे रसोई घर में धक्का दिया और फिर चाकू से वार किए। घटना बेंदीगेरी थाने के वीरापुरा ओनी इलाके की है।
Read Also: न्यूजक्लिक संस्थापक की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट ने बताया अवैध, दिया ये आदेश
मृतक महिला की पहचान अंजलि अंबिगेरा के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान विश्वा उर्फ गिरीश के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उसने अंजलि को उसकी बात न मानने पर नेहा हीरेमथ का अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। वह अंजलि पर बिना अपने परिवार को बताए उसके साथ मैसुरू जाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी का चोरी के मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड है। वह बाइक चोर के रूप में जाना जाता है। अंजलि की दादी गंगम्मा ने कुछ दिन पहले पुलिस को आरोपी की धमकियों के बारे में बताया था, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेने की बजाय उन्हें ज्यादा चिंता न करने की सलाह देते हुए वापस भेज दिया।




