रायगढ़। जिले में युवक के हत्या का मामला सामने आया है…रॉड से पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा गया..मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले का खुलासा बुधवार को करेगी। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को घर में घुसकर अदब से रौंदा, पंत एंड कंपनी श्रेयस ब्रिगेड के सामने फेल, 8 विकेट से मिली जीत
जानकारी के मुताबिक गेरसा का रहने वाला दयानंद साहू तराई मार धान खरीदी केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। मंगलवार की रात गांव के दो युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। ऐसे में युवकों ने रॉड से दयानंद साहू के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद उसे किसी ने धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में दयानंद साहू की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू किया और 2 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




