गरियाबंद। राजधानी रायपुर से पिकनिक मनाने गरियाबंद जिले के कुकदा डैम पहुंचे 10 दोस्तों की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब उनके एक साथी की डैम में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर के भनपुरी निवासी 18 वर्षीय आर्यन सिन्हा के रूप में हुई है।
माओवादियों की कायराना हरकत: IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
घटना शुक्रवार को पाण्डुका थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आर्यन अपने दोस्तों के साथ पहले गजपल्ला पिकनिक स्पॉट पहुंचा था, लेकिन वहां पानी नहीं होने के कारण सभी ने कुकदा डैम जाने का निर्णय लिया। वहां पहुंचने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे, जहां आर्यन गहराई में चला गया और डूब गया।
डॉ शैलेंद्र पटेल को पद से हटाया गया, डॉ अम्बर व्यास नए कुलसचिव नियुक्त
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है।
स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि वे बिना सुरक्षा उपायों के डैम या गहरे पानी में न उतरें। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।




