Accident News: नेशनल हाईवे 30 पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज रायपुर से जगदलपुर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस बालोद जिले के बालोदगहन के पास पलट गई, जिससे तीन यात्री घायल हो गए। हालांकि, अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Accident News: जानकारी के अनुसार, बस (CG 07 E 1484) रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। रास्ते में बालोदगहन के पास ढाबे के आगे एक बाइक को बचाने की कोशिश करते हुए बस सड़क से फिसल गई और एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए धमतरी भेजा। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घायलों को रक्तदान एंबुलेंस के माध्यम से धमतरी अस्पताल भेजा गया है। बाकी यात्री सुरक्षित रहे और उन्हें दूसरी बस से अपनी यात्रा जारी रखने के लिए भेज दिया गया।




