Accident News in Bilaspur: बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पंचायत सचिव की मौत हो गई। वो बुधवार की रात ड्यूटी से लौट रहे थे। तभी हाईवा ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे उनकी बाइक उछलकर सड़क से दूर जा गिरी और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अस्पताल ले जाने के बाद उनकी मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।
Read Also- दारू पार्टी में दोस्त की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
Accident News in Bilaspur: बनौरी निवासी राजाराम कुर्रे पंचायत सचिव के पद पर काम करता था। उनकी पोस्टिंग मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम एरमसाही में थी। बुधवार को वे ड्यूटी पर एरमसाही गया था। जहां, काम निपटाने के बाद देर शाम वो अपने गांव लौट रहा था। अभी बाइक सवार पंचायत सचिव मल्हार क्षेत्र के ग्राम नेवारी करियाताल के पास पहुंचा था। उसी समय पचपेड़ी तरफ से रेत लेकर आ रहे हाईवा के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी बाइक उछलकर सड़क से दूर जा गिरी और पंचायत सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।




