प्रयागराज। पुलिस ने महाकुंभ में नहाती महिलाओं का चोरी से वीडियो बनाकर डार्क वेब (अश्लील साइट) और दूसरे सोशल मीडिया पर बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में 13 FIR दर्ज की है। साथ ही 103 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एक्शन लिया है।
CG Crime News: नकली नोट देकर बदमाशों ने बुजुर्ग दुकानदार से की मारपीट, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में अधर्म की एक ऐसी खबर आई, जिसने सभी को परेशान कर दिया है। पुलिस से लेकर डुबकी लगाने वाले लोग तक परेशान हैं। क्योंकि कुछ गंदी सोच वाले महाकुंभ में डुबकी लगा रही महिलाओं के वीडियो बना रहे हैं। उनकी फोटो खींच रहे हैं और फिर इन वीडियोज़ और फोटोज़ को डार्क नेट पर अपलोड कर रहे हैं। पॉर्न साइट्स पर डाल कर पैसा कमा रहे हैं।
नवा रायपुर में 60 एकड़ में बनेगा वाशिंग स्टेशन, 1500 करोड़ का होगा प्रोजेक्ट, ट्रेनों की मरम्मत के साथ रखरखाव भी होगा यहीं से…
103 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एक्शन
इस बात का खुलासा यूपी पुलिस ने खुद किया है। प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स…फेसबुक अकाउंट्स और टेलीग्राम चैनल पर ऐसे वीडियोज़ और फोटोज़ अपलोड किए जाने की शिकायतें मिली थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता लगा कि CCTV channel 11 नाम के एक टेलीग्राम चैनल पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को टीज़र के तौर पर इस्तेमाल किया गया।




