कबीरधाम। लोहारा थाना पुलिस ने ग्राम भिभौरी और आसपास के क्षेत्रों में देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ 28 मई को सघन अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल एवं एसडीओपी लोहारा प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई।
भिलाई: सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
पुलिस टीम ने ग्राम भिभौरी, लाखाटोला, बिडोरा और सिंघनगढ़ में गुप्त निगरानी रखते हुए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कई मकानों की तलाशी ली गई और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की योजना बनाई है।
कोयला लेवी घोटाला : रानू, सौम्या और सूर्यकांत को अंतरिम जमानत, सख्त शर्तें लागू
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और स्थानीय लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की सघन कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। इस अभियान से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जन जागरूकता भी फैल रही है।




