रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक फेरबदल किया है और नए कुलसचिवों की नियुक्ति की है। इस बदलाव में तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) के कुलसचिव पद में बदलाव किया गया है। इस क्रम में आर.के. खरे, जो संयुक्त संचालक कृषि थे, उन्हें उनके मूल विभाग में भेजा गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
यशवंत केराम को संयुक्त संचालक कृषि के पद से प्रतिनियुक्ति पर लाकर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, कपिल देव दीपक को संयुक्त संचालक कृषि से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का कुलसचिव बनाया गया है।
कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किया हैं।





