आशीष पदमवार. Bijapur Latest News: बीजापुर के तुरनार ग्राम में नल जल योजना में हुए अनियमितताओं की ख़बर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। Khabarwaad.com में यह मामला प्रकाशित होने के बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और क्रेडा विभाग की टीम ने स्थिति का जायज़ा लिया। क्रेडा की टीम ने तुरनार के पुराने बोर का निरीक्षण किया।
Read Also- छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में स्थानांतरण नीति की अवहेलना, यूनियन ने सीएम को लिखा पत्र
Bijapur Latest News: क्रेडा के जिला प्रभारी बंजारे ने बताया कि तुरनार के बोर की स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई, एसडीओ और इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। ईई एस.आर. नेताम ने बताया कि पुराने बोर में पानी की उपलब्धता कम थी, जिसके कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। विभाग ने तत्काल प्रभाव से नया बोर खोदने का निर्णय लिया।
Read Also- छत्तीसगढ़ की पहली वेब सीरीज “सरकारी अफसर” की शूटिंग शुरू, युवाओं के संघर्ष की कहानी होगी पेश
ग्रामीणों में खुशी की लहर
Bijapur Latest News: तुरनार के ग्रामीणों ने ख़बरवाद की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएचई विभाग द्वारा आज नया बोर खोदा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि इस कदम से उन्हें राहत मिली है, लेकिन असली खुशी तब होगी जब उनके घरों में नल से पानी मिलेगा। अब यह देखना होगा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और क्रेडा विभाग के अधिकारी और ठेकेदार नया बोर खोदने के बाद घरों तक पानी कब पहुंचाते हैं
नलजल योजना में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा: लाखों खर्च के बाद भी तुरनार गांव प्यासा




