लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना परीक्षण उड़ान भरेगी। एक बयान के मुताबिक, इस एक्सप्रेस वे पर तैयार साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई पट्टी पर वायुसेना के सबसे उन्नत लड़ाकू विमान और मालवाहक विमान उड़ान भरेंगे और उतरेंगे।
पुलिस आरक्षक का गजब कारनामा: पहले अस्पताल में भर्ती बंदी को अपनी लापरवाही से भगाया, फिर पड़ोसी जिले में खोजने के बहाने लगा दी फर्जी चेकिंग और करने लगा वसूली
गंगा एक्सप्रेस वे पर इस टेस्टिंग में राफेल से लेकर जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे। इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है।
संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव : अर्धनग्न अवस्था में फांसी पर लटकी थी लाश, इलाके में फैली सनसनी
3.5 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.5 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन व रात में उतर सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, लड़ाकू विमान यहां पूर्वाभ्यास भी कर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
दिन और रात दोनों समय उड़ान भरेंगे विमान
उन्होंने बताया कि एयर शो को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जाएगा, ताकि हवाई पट्टी पर रात में विमान उतारने की क्षमता का भी परीक्षण किया जा सके। शो के दौरान लड़ाकू विमान परीक्षण के तौर पर हवाई पट्टी पर एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे और इसके बाद ये विमान हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर उड़ान भरेंगे।




