Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- नाकेबंदी साबित हुई फुस्स, भूपेश ने छत्तीसगढ़ को किया शर्मसार, जनता ने दिखाया आईना

    अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- नाकेबंदी साबित हुई फुस्स, भूपेश ने छत्तीसगढ़ को किया शर्मसार, जनता ने दिखाया आईना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    अरुण साव का कांग्रेस पर तीखा वार, कहा- नाकेबंदी साबित हुई फुस्स

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला, कोल घोटाला और महादेव सट्टा एप जैसे मामलों ने छत्तीसगढ़ को देशभर में बदनाम किया है, और इसके लिए सीधे तौर पर भूपेश बघेल जिम्मेदार हैं। साव ने कहा कि इन भ्रष्टाचार के मामलों के कारण ही जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

    डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में भी अब भूपेश बघेल की स्वीकार्यता खत्म हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक बघेल अपनी सरकार के दौरान हुए घोटालों पर पर्दा डालने के लिए इस तरह की राजनीति करते रहेंगे? उन्होंने कहा कि बघेल न सिर्फ प्रदेश का कीमती समय और संसाधन बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को भी इसमें झोंकते जा रहे हैं।

    Read Also-  चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, ED की रिमांड खत्म होने पर विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

    चोरी ऊपर से सीनाजोरी
    साव ने आर्थिक नाकेबंदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह पहली बार देखा गया कि भ्रष्टाचार के पक्ष में नाकेबंदी कर निर्दोष आम जनता को सजा देने की कोशिश की गई। लेकिन प्रदेश की जनता ने इस षड्यंत्र को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग, श्रमिक संगठन और आम नागरिक खुलकर इस विरोध में सामने आए और उन्होंने प्रदेश की गरिमा की रक्षा की।

    क्या भूपेश बघेल को अब श्रीराम और हिंदुत्व अन्याय लगते हैं?
    श्रीराम को लेकर भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने कहा कि बघेल जिस प्रकार अपने पिता नंदकुमार बघेल के विचारों का समर्थन कर रहे हैं, वह चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब बघेल को हिंदुत्व और श्रीराम जैसे मुद्दे अन्याय लगने लगे हैं? उन्होंने कहा कि पहले वे अपने पिता के बयानों से असहमति जताते थे, लेकिन अब वही विचारधारा अपना ली है।

    Read Also-  आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की सख्त जांच, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर चला अभियान

    भ्रष्टाचार को उपलब्धि मान रहे भूपेश?
    चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर भी अरुण साव ने भूपेश बघेल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बघेल यह कहकर गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनके बेटे को अब देश जान गया है। साव ने सवाल किया कि क्या किसी पिता को यह गर्व होना चाहिए कि उसका बेटा आर्थिक अपराध के मामले में देशभर में चर्चित हो गया?

    ईडी की जांच और आरोप
    साव ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के चलते राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि चैतन्य बघेल को 16.70 करोड़ रुपये की आपराधिक आय (पीओसी) प्राप्त हुई थी, जिसे उसने अपनी रियल एस्टेट फर्मों के माध्यम से वैध बनाने की कोशिश की। इसके अलावा, उस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की पीओसी को संभालने और कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष को ट्रांसफर करने का भी आरोप है।

    Read Also-  बस्तर दशहरा का भव्य आगाज़ 24 जुलाई से, दंतेश्वरी मंदिर में पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय पर्व

    भूपेश को नाकेबंदी में है महारत
    साव ने अंत में कहा कि जब कांग्रेस शासन में थी, तब कोल, महादेव एप, चावल, शराब, पीएससी जैसे कई घोटालों के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक प्रगति की नाकेबंदी की गई थी। आज जब सत्ता हाथ से चली गई है, तब भी भूपेश बघेल वही नाकेबंदी की मानसिकता अपनाए हुए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh bjp news chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET अनियमितताओं पर कांग्रेस का अभियान तेज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने केंद्र पर साधा निशाना

    अविश्वास प्रस्ताव पर अमरजीत भगत का भाजपा पर हमला, खाद संकट से लेकर ED कार्रवाई तक उठाए सवाल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.