रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाग लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और जाति आधारित जनगणना का समर्थन प्रमुख रहा।
फोटो जर्नलिस्ट और पिता पर हमला, अस्पताल में इलाज जारी, 5 बदमाश गिरफ्तार
भाजपा सुशासन विभाग के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों और पीएम मोदी को बधाई देते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति एनडीए की स्पष्ट नीति को दर्शाता है।
आईपीएल सट्टेबाज़ी का भंडाफोड़, रायपुर से एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया करोड़ों का डेटा
साथ ही, जाति जनगणना को लेकर भी केंद्र सरकार की पहल की सराहना की गई। प्रस्ताव में मोदी सरकार को स्वतंत्रता के बाद पहली ऐसी सरकार बताया गया जिसने सामाजिक न्याय को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। इसमें कांग्रेस और विपक्षी दलों पर पिछड़ा वर्ग के साथ “विश्वासघात” करने का आरोप भी लगाया गया। बैठक में भाजपा की सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया।




