Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉ. के. ए. पॉल के अपहरण की कोशिश, केंद्र से मांगी प्रोटेक्शन

    सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉ. के. ए. पॉल के अपहरण की कोशिश, केंद्र से मांगी प्रोटेक्शन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 4, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    सट्टेबाजी ऐप के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉ. के. ए. पॉल के अपहरण की कोशिश

    नई दिल्ली। सट्टेबाजी ऐप्स के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले डॉ. के. ए. पॉल ने केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने यह मांग तब की जब एक अगस्त को कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली में अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई।

    डॉ. पॉल ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सट्टेबाजी ऐप्स ने तेलंगाना में एक हजार से अधिक आत्महत्याओं को बढ़ावा दिया है और 30 करोड़ भारतीयों को अवैध रूप से इस जाल में फंसाया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका को जनहित का एक अहम मुद्दा मानते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच द्वारा भेजा गया था, और अगली सुनवाई की तारीख 18 अगस्त तय की गई है।

    Read Also-  लगातार गिरावट के बाद डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार वापसी, निवेशकों की खरीदारी से बाजार में नई चमक

    याचिका में डॉ. पॉल ने कोर्ट से यह भी मांग की है कि क्रिकेटर्स और अन्य सेलिब्रिटीज को सट्टेबाजी ऐप्स के विज्ञापनों का समर्थन करने से रोका जाए। उनका कहना है कि सेलिब्रिटीज के प्रचार से युवा बड़ी संख्या में इन ऐप्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि ऐसे विज्ञापनों को दिखाना तुरंत बंद किया जाए, ताकि देश के तीन करोड़ युवाओं को प्रभावित होने से बचाया जा सके।

    एक अगस्त की सुनवाई के बाद डॉ. पॉल पर हमले की कोशिश हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए टैग करते हुए तत्काल सुरक्षा और जांच की अपील की। गृह मंत्रालय ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    Read Also-    संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला सट्टेबाजी ऐप्स के नियमन को लेकर राष्ट्रीय बहस को और तेज कर सकता है।

    सुप्रीम कोर्ट में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग ऐप्स पर बैन की मांग, सभी राज्यों को भेजा नोटिस

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news india news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.