Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार विधानसभा की कार्यवाही 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगी। जारी नोटिफकेशन अनुसार सत्र में 15 दिन बैठक चलेगी यानि सदन की कार्यवाही 15 दिनों तक चलेगी।

Read More

कवर्धा। जिला अस्पताल में डायलिसिस के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने ड्यूटी में तैनात डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतिका का नाम भगवती धुर्वे (उम्र 19 वर्ष), निवासी चरखुरा बताया रहा है। परिजनों का आरोप है कि, डायलिसिस की प्रक्रिया के दौरान अधूरी अवस्था में ही मरीज को मशीन से बाहर निकाल दिया गया। इस दौरान उसे ऑक्सीजन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। ऑक्सीजन की कमी के कारण युवती की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने…

Read More

बीजापुर। जिले के गुडराज गुडेम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मारे गए नक्सलियों के पास से एक AK47 और अन्य हथियार बरामद किया गया है। फ़िलहाल दोनों तरफ रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला पामेड थाना क्षेत्र का है। सुरक्षाबलों को गुडराज गुडेम इलाके में नक्सलियों के होने की खबर मिली। जिसके बाद डीआरजी की टीम सर्च अभियान पर निकली। इसी बीच नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवानो ने मोर्चा संभालते हुए दो…

Read More

बीजापुर। जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल- 9वीं वाहिनी और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 20 और 30 किलो के दो IED बरामद किए गए। IED को जवानों ने सतर्कता से नष्ट कर दिया। डिमाइनिंग प्रक्रिया के दौरान टीम को लंकापल्ली कच्ची सड़क पर सड़क के बीचों-बीच IED संदिग्ध स्थान मिला। जांच में पता चला कि माओवादियों ने 20 और 30 किलो के दो भारी IED कमांड स्विच सिस्टम से लगाए थे। बड़े वाहनों को टारगेट करने के उद्देश्य से यह विस्फोटक छिपाया गया था।…

Read More

कोरबा। जिले में गेवरा–पेंड्रा नई रेल लाइन परियोजना पर कबाड़ चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। युद्ध स्तर पर चल रहे इस महत्वपूर्ण रेल निर्माण कार्य को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है, जिससे न सिर्फ करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है, बल्कि परियोजना की समय-सीमा पर भी संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार नई रेल लाइन शिवाकृति प्राइवेट कंपनी द्वारा बिछाई जा रही है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि अब तक करीब दो करोड़ रुपये की रेल सामग्री चोरी हो चुकी है। चोर बड़ी संख्या में एक साथ पहुंचकर नई बिछाई जा रही…

Read More

नेशनल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के पांच स्कूलों को गुरुवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली फायर सर्विसेज ने पुष्टि की कि दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट, चितरंजन पार्क का डॉन बॉस्को और आनंद निकेतन व द्वारका स्थित कार्मेल कॉन्वेंट के परिसरों को धमकी मिली है। वहीं, लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय ने छात्रों के अभिभावकों को संदेश भेजकर सुरक्षा खतरे की जानकारी दी। पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराने की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्से, खासकर सरगुजा संभाग में ठंड की वापसी होने जा रही है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सरगुजा संभाग और आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है और सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा। मैदानी इलाकों में तापमान स्थिर…

Read More

कोरबा। एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले में दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। सहायक अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत की मांग की थी। डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया, जिला कोरबा निवासी श्यामता टंडन ने इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम दर्री, जिला कोरबा में उसके मित्र के पिता के नाम पर कृषि जमीन है, जिसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मित्र के पिता ने उसे सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग दीपका) में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा…

Read More

भिलाई। शहर के सिविक सेंटर के समीप पुलिस लाइन ग्राउंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम के लिए लगाया गया एयर बलून अचानक फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश में उड़ रहा एयर बलून हवा कम होने की वजह से धीरे-धीरे नीचे आ रहा था। इसी दौरान बलून को पकड़ने के लिए दो बच्चे आगे बढ़े, तभी बलून में आग लग गई और दोनों बच्चे झुलस गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में उनकी मां भी आग…

Read More

रायपुर। असम, केरल, तमिलनाडू, पंश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के IAS और IPS अफसरों को ऑब्जर्वर बनाया गया है । इनमें पच्चीस IAS और पांच IPS अफसरों के नाम शामिल हैं।

Read More