- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के रसोइये 50 % मानदेय की बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के बीच दो रसोइयों की मौत हो गई है। इसको लेकर बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, सरकार 25% देने के लिए तैयार है। सीएम साय ने कहा कि, मुझे जो जानकारी मिली है कि, वे जरूर रसोईया थे। उनका आंदोलन चल रहा था, लेकिन मौत का इससे कोई संबंध नहीं है। पूरे प्रदेश में 88 हजार से अधिक रसोईया हैं। उनसे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संपर्क किया है। उनके मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से वर्चुअल माध्यम से बलौदाबाजार जिले के नवीन साइबर थाने का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बलौदा बाजार जिला पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, सहित जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। नवस्थापित साइबर थाने में एक निरीक्षक एवं 13 आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी पदस्थ रहेंगे। यह टीम जिले में होने वाले सभी प्रकार के साइबर अपराधों की जांच एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उद्घाटन पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि, साइबर अपराध वर्तमान…
जांजगीर-चांपा।जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक युवक ने सुसाइड की कोशिश की है। उसने हंसिया से अपना गला काट लिया। गंभीर हालात में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुबातिक, पीड़ित का नाम मंगल दास (30) है। वह अपने जीजा के घर सेमरिया गांव आया था। परिजनों का कहना है कि मंगल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। सीएचसी पामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी…
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में पदोन्नति को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 2012 बैच के एक पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने साथ हुए कथित अन्याय, भेदभाव और संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन की पीड़ा व्यक्त की है। पत्र में अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नियमों के बावजूद उन्हें जानबूझकर पदोन्नति से वंचित किया गया। पत्र के अनुसार, अधिकारी वर्तमान में कवर्धा पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर जारी की गई पदोन्नति सूचियों (10 अक्टूबर 2024, 31 दिसंबर 2024, 26 मई…
खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी सुलझी: प्रेमी ने मुंह दबाकर की थी हत्या, आरोपी कोरिया से गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरा के खेत में एक 21 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है। युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने की है। मामले में पुलिस ने आरोपी को कोरिया जिले से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने खेत के कीचड़ में युवती की मुंह दबाकर मौत के घात उतार दिया था। मृतिका की पहचान पूजा महंत पिता विशंभर दास उम्र 21 ग्राम पीपरा नवागढ़ के रूप में हुई। जांच में जुटी पुलिस ने कोरिया जिले के पटना थाना से आरोपी प्रेमी को पकड़ा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर और अंबिकापुर जिला न्यायालयों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजे गए एक मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। एहतियातन दोनों न्यायालय परिसरों को तुरंत खाली कराया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का…
रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ अब लोगों की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल सर्विस शुरू कर रहा है। “जोहार रायगढ़” ऐप से लोग कई तरह की सर्विस का फ़ायदा उठा सकेंगे। अगर उनकी कोई शिकायत है तो वे उसे भी रजिस्टर कर सकते हैं। जोहार रायगढ़ ऐप प्रॉपर्टी टैक्स, वॉटर टैक्स, डेथ और बर्थ रजिस्ट्रेशन, वॉटर कनेक्शन, ऑनलाइन बॉक्स क्रिकेट, बैडमिंटन बॉक्स बुकिंग और दूसरी सर्विस का एक्सेस देगा। इसके अलावा, बिजली, पानी, सफ़ाई और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकती हैं। इसके अलावा, प्रॉपर्टी टैक्स, पानी का टैक्स, नगर निगम की दुकान का किराया, बिल्डिंग परमिट…
रायपुर एयरपोर्ट पर DRI ने पैसेंजर से 270 ग्राम कोकीन पकड़ी, दिल्ली से फ्लाइट पर आया था नाइजीरियन युवक
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर नाइजीरियन युवक करीब 270 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने यह बड़ी कार्रवाई की है। जब्त कोकीन की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के अंदर ही DRI की टीम ने उसे संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास से करीब 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई। कोकीन बरामद होने के बाद DRI की टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से अब कुछ राहत मिलने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ठंड की हल्की वापसी हो सकती है, लेकिन इसका असर पहले जितना तेज नहीं रहेगा। इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में…
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को बस्तर पंडुम संभाग स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर आएंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव विकास शील ने सचिवालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बस्तर पंडुम संभागीय कार्यक्रम के आयोजन और उससे जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चीफ सेक्रेटरी विकासशील ने प्रेसिडेंट के दौरे के लिए सिक्योरिटी, मेडिकल केयर और ट्रांसपोर्टेशन समेत सभी ज़रूरी इंतज़ामों के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। चीफ सेक्रेटरी ने बस्तर कलेक्टर…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
