- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। राजधानी के खरोरा पुलिस लगातार अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 181 लीटर 440 मि.ली शराब जप्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 11 हजार 360 रूपए बताई जा रही है। शराब बेचने के नकद रकम 19 सौ 100 रूपए बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी अजय धीवर के कब्जे से अवैध शराब संग्रहण में इस्तेमाल स्कूटी को जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को मुखबिर से पुलिस को सुचना मिली…
रायगढ़। जिले में स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग बालिका के साथ चाकू की नोंक पर अपहरण कर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिसने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता बालिका आरोपी शाकिब खान (24 वर्ष) को पहचानती है। आरोपी पिछले दो वर्षों से पीड़िता से जबरन बातचीत करने और उसका पीछा करने की कोशिश कर रहा था। इस बात की जानकारी परिजनों को भी दी गई थी, जिसके बाद पीड़िता के…
कोरबा। बर्खास्तगी से आहत नगर सेना के एक जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश के बाद मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना के विरोध में नगर सेना के जवान बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे नगरसेन कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल की तत्काल बहाली, जिला सेनानी का तबादला और दोषी अधिकारी जिला सेनानी अनुज एक्का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल ने कुछ दिन पहले कलेक्टर परिसर में जहर खाकर आत्महत्या का…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का सोनपुर थाना यहां की हवालात में आज तक कोई बंद नहीं हुआ। वजह है कि इसके अंतर्गत आने वाले 63 गांव में कभी चोरी-लूट जैसी घटनाएं तक नहीं हुईं। 2020 में बने इस थाने के अंतर्गत 63 गांव आते हैं। इन गांवों में करीब 1500 लोग रहते हैं। नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां अभी तक 36 केस दर्ज हुए हैं। ये सभी नक्सली मुठभेड़ से जुड़े हुए हैं। लोगों ने बताया कि हमने कभी ताला खरीदा ही नहीं। गांव में अगर छोटा विवाद होता भी है तो हम सभी मिलकर निपटा लेते…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में कानूनी लड़ाई एक बार फिर तेज़ होने वाली है। रायपुर सेशन कोर्ट में CBI द्वारा दोबारा अपील दाखिल करने के बाद अब कांग्रेस ने इस फैसले को चुनौती देने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। यह वही मामला है जिसमें मार्च 2025 में CBI की विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। सेशन कोर्ट में CBI द्वारा पुनः अपील दाखिल करने पर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसे गलत बताया है। कांग्रेस का कहना है कि जिस मामले में विशेष अदालत…
रायपुर। जनवरी का महीना अब समाप्ति की ओर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड के साथ-साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दो मौसम तंत्र सक्रिय हैं और जल्द ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से 28 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में एक युवक से मारपीट कर लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने युवक से मोबाइल और पैसे लेकर फरार हो गए। अज्ञात बदमाशों ने युवक के सिर पर चाकू से हमला कर दिए। युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के साथ हुई है। गजालुद्दीन नागपुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था।. इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और पहले उससे विवाद किया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। हमलावरों ने अचानक चाकू…
रायपुर। देशभर में आज बैंकों कर्मचारियों की हड़ताल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5-डेज वर्किंग वीक की मांग को फौरन लागू करने को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने के फैसले किया है। राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को सरकारी बैंक बंद रहेंगे। इनमे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंको समेत 12 बैंक प्रभावित होंगे। वहीं एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, यस, आईडीएफसी और बंधन बैंक पर हड़ताल का प्रभाव नहीं होगा। बता दें कि अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने हड़ताल की स्थिति में बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान की…
दुर्ग। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला का शव ठेलकाडीह में मिला है। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। किसी ने हत्या के बाद उसके शव को पत्थर में बांधकर फेंक दिया है। मृतिका की पहचान रामनगर निवासी रूपा साहू के रूप में हुई। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।
बस्तर। जगदलपुर में कोरापुट के बाहरी इलाके में लौह अयस्क से लदी एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रभावित रेल लाइन पर फंसे कर्मचारियों ने रात भर मशक्कत कर ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया। यह घटना तब हुई जब लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी केके रेललाइन पर सफर कर रही थी। कोरापुट स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास अचानक तीसरे इंजन के बाद के दो डिब्बे पटरी…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
