- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद से ही प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रही है। विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, भाजपा कांग्रेस विधायकों को जेल भेजकर रिकॉर्ड बना रही है। वहीं, अब इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, जेल जाने के मामले में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 100% रहेगा और हमारा स्ट्राइक रेट जीरो…
मुंगेली। जिले के लोरमी ब्लॉक में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है। इस त्रुटि के कारण उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है, जिससे वे राशन प्राप्त करने से वंचित हैं। 70 वर्षीय बैगा आदिवासी महिला सहबीन बैगा और सूरजा बाई को मृत माने जाने के कारण पिछले चार महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा है। खुड़िया वन क्षेत्र के पथर्री गांव की रहने वाली सहबीन बैगा पिछले तीन से चार महीनों से अपने राशन कार्ड के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आवारा कुत्तों के आतंक ने स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बसदेई क्षेत्र स्थित माध्यमिक शाला और हाई स्कूल परिसर में लंच ब्रेक के दौरान आवारा कुत्तों ने अचानक छात्रों पर हमला कर घायल कर दिया, जिससे पूरे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक हुए इस हमले से छात्र घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। छात्रों को बचाने और कुत्तों को भगाने की कोशिश कर रही एक महिला शिक्षक पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं।इस घटना में कुल तीन छात्र और…
रायपुर।आम आदमी पार्टी आज से छत्तीसगढ़ में ब्लॉक स्तरीय ‘छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा’ की शुरुआत करने जा रही है। यह यात्रा प्रदेश के 20,363 गांवों और 11,664 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी। अभियान का मकसद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और जनता से सीधे जुड़ना है। उत्तम जायसवाल का कहना है पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक और सह-प्रभारी मुकेश अहलावत के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में 450 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं के जरिए यात्रा को गांव-गांव तक ले जाने की रणनीति तैयार की गई है। उत्तम जायसवाल का कहना है कि संसाधन सीमित हैं, लेकिन…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा और आगजनी की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस की विशेष जांच टीम के द्वारा की गई है। पुलिस ने इसी मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के करीबी माने जाने वाले दिनेश वर्मा को भी हिरासत में लिया है। दोनों से 10 जून 2024 को कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। 200…
कांकेर। जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों द्वारा नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। जिले के 38 सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। दरअसल, स्कूलों में शिक्षकों के समांतर समन्वय को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया की थी, जिसमें कई शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आए। विभाग ने सभी अतिशेष शिक्षकों को जुलाई 2025 तक नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जनवरी तक जिले के 38 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग नहीं दी। इनमें 29 महिला शिक्षिका और 9 पुरुष शिक्षक है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजनीतिक शिष्टाचार की एक खूबसूरत झलक देखने को मिली। जब छत्तीसगढ़ भवन में मौजूद टी एस सिंहदेव से मिलने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल पहुंचे। मंत्री राजेश अग्रवाल और विधायक सुशांत शुक्ला ने टी एस बाबा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सनातन को लेकर बीजेपी ने अपने बयान में कांग्रेस को सनातन विरोधी कहा था। बीजेपी के बयान पर पलटवार करते हुए टी एस सिंहदेव ने कहा कि, क्या है सनातन? रामायण है, गीता है, महाभारत है, पुराण है उपनिषद है सनातन क्या है? और मनु स्मृति है। किस सनातन को लागू करेंगे, जिसमें अनुसूचित जाति…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर में रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मोपॉलिटन रायपुर द्वारा आयोजित कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। व्यापार जगत की बेहतरी और ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में कटौती की गई, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। जीएसटी रिफॉर्म्स से कई वस्तुओं की कीमत में कमी आई…
दुर्ग। जिले में भिलाई से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने मंदिर का सारा सामान झोले में भरा, फिर भगवान को प्रणाम कर फरार हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरा मछली मार्केट के पास स्थित गणेश मंदिर का है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मंदिर के दरवाजे खुले हैं। इस बीच एक पुरूष मंदिर के बाहर खड़े हैं और एक महिला मंदिर के अंदर आती है। चह पहले भगवान के दर्शन किए उसके बाद भगवान के सामने और मंदिर में रखे बर्तन और अन्य सामान एक-एक कर अपने झोले में डाल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के नीजि रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात दी है। मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक साल बढ़ाई है। इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान सीएम साय ने की घोषणा से चावल निर्यातकों और किसान दोनों के लिए बड़ी सौगात है। साथ ही कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के क्षेत्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और दंतेवाड़ा में ऑर्गेनिक…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
