- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रस्तावित मलयालम भाषा विधेयक 2025 ने एक बार फिर भाषा, पहचान और संवैधानिक अधिकारों की बहस को तेज कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे सिर्फ शैक्षणिक नीति नहीं, बल्कि सीमावर्ती कासरगोड जिले में रहने वाले कन्नड़ भाषी अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया है। मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का बयान इस विवाद को प्रशासनिक दायरे से निकालकर राजनीतिक और संवैधानिक मंच पर ले आता है। उनका तर्क साफ है—कन्नड़ भाषा सीमावर्ती इलाकों में सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि पहचान और गरिमा का सवाल है। यदि मलयालम को पहली भाषा के रूप…
नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी अब सिर्फ जांच का मुद्दा नहीं रही, बल्कि खुली सियासी लड़ाई में बदलती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई के विरोध में गृह मंत्रालय के सामने धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस के आठ सांसदों को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संदेश साफ है—जंग सड़क से संसद तक पहुंच चुकी है। हिरासत में लिए गए सांसदों में डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा, शताब्दी रॉय, साकेत गोखले, कीर्ति आजाद, प्रतिमा मंडल, बापी हलदर और डॉ. शर्मिला सरकार शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान सांसद हाथों में तख्तियां लिए खड़े थे,…
खैरागढ़। जिले के पैलीमेटा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे एक कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में डर और अनिश्चितता का माहौल बना दिया है। सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के गांवों…
रायपुर। महासमुंद जिले में चौथी कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में पूछे गए एक सवाल ने शिक्षा विभाग को कटघरे में ला खड़ा किया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने विवादास्पद प्रश्न के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय कुमार लहरे को पूरी तरह दोषी माना है। दरअसल, कक्षा चौथी की हिन्दी परीक्षा में सवाल पूछा गया था— “मोना के कुत्ते का क्या नाम है?” इसके विकल्पों में ‘राम’ नाम भी शामिल था। इस पर विश्व हिंदू परिषद ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए डीईओ का पुतला दहन किया और कलेक्टर से शिकायत की। संगठन ने सात…
रायपुर। राजधानी में ठगी की एक कहानी फिर सामने आई है, जिसमें भरोसा सबसे बड़ा हथियार बना। कपड़ा कारोबारी राजेश तलरेजा को ट्रांसपोर्ट कारोबार में पार्टनर बनाने का सपना दिखाया गया और धीरे-धीरे 21 किश्तों में उनसे 96 लाख 33 हजार रुपए निकलवा लिए गए। कुछ रकम लौटाई गई, ताकि भरोसा बना रहे। फिर अचानक खेल खत्म—आरोपी घर बेचकर शहर से गायब। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित के मुताबिक, बलवीर सिंग सेंस, शबनम खान और नवनीत कौर ने साल 2001 से 2004 के बीच उसे पार्टनरशिप का झांसा दिया। कागज़ों पर साझेदारी कभी बनी नहीं, लेकिन पैसे…
कोरबा। जिले के हरदीबाजार में बुधवार सुबह सीबीआई की एंट्री से इलाके में हड़कंप मच गया। एसईसीएल से जुड़े मलगांव मुआवजा प्रकरण में सीबीआई की टीम ने हरदीबाजार थाना क्षेत्र में दबिश देकर अहम दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि जमीन अधिग्रहण के नाम पर गलत तरीके से मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि निकाले जाने की शिकायत पिछले करीब एक साल से सीबीआई की जांच में थी। इसी कड़ी में बुधवार को अचानक हुई कार्रवाई ने फर्जी मुआवजा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों और उनसे जुड़े लोगों की नींद उड़ा दी। सूत्रों के मुताबिक, जांच…
रायपुर। दिसंबर ने जो ठंड का बीज बोया था, जनवरी उसे पूरा पकाने पर तुली है। मकर संक्रांति से पहले सर्द रातों से राहत की उम्मीद फिलहाल धुंध में ही नजर आ रही है। उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाएं प्रदेश की रजाई और मोटे कपड़ों की जरूरत और बढ़ाने वाली हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री और लुढ़क सकता है। हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। 24 से 48 घंटे बाद ठंड में हल्की ढील मिल सकती है, लेकिन इसे बड़ी राहत…
गरियाबंद। राजस्व विभाग की लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती का एक और मामला सामने आया है, जहां एक किसान तीन साल से अपने ही पैतृक कृषि भूमि के नक्शा सुधार के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। तहसील कार्यालय छुरा, एसडीएम कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देने के बाद भी आज तक एक छोटी सी बंदोबस्ती त्रुटि सुधारी नहीं जा सकी। हालात से परेशान होकर किसान ने गुरुवार को मुख्यमंत्री जनदर्शन और राजस्व मंत्री के समक्ष गुहार लगाई है। मामला तहसील छुरा अंतर्गत ग्राम रजनकटा, पटवारी हल्का नंबर 17 का है। किसान की पैतृक कृषि भूमि पाण्डुका…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश कार्यालय की ओर से 8 जनवरी 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से किसान मोर्चा के विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। सूची में कुल 34 संगठनात्मक इकाइयों के नाम शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक रायपुर शहर से लेकर बस्तर, सरगुजा, कोरिया और सुकमा जैसे जिलों तक संगठन को नया ढांचा दिया गया है। कई जिलों में केवल जिलाध्यक्ष तो…
रायपुर। कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा में पूछे गए एक आपत्तिजनक प्रश्न को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई दैनिक समाचार पत्र नवभारत में 8 जनवरी 2026 को प्रकाशित खबर के संज्ञान के बाद की गई है। संचालनालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार महासमुंद जिले में कक्षा चौथी की अंग्रेजी विषय की अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रश्न पूछा गया था— “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?”। प्रश्न के विकल्पों में शेरू के साथ…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
