Author: Shrikant Baghmare

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव…

Read More

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने कजाकिस्तान की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एक महिला का आठ माह पूर्व वी जा एक्सपायर हो गया है। दूसरी महिला के पास पासपोर्ट नहीं है। दोनों महिलाओं से आईपीएस, सीएसपी तथा आईबी के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। दोनों महिलाओं की पुलिस ने गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि नहीं की है। महिलाओं से पूछताछ तथा पड़ताल करने के बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। सूत्रों के मुताबिक, एक महिला टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी, जिसकी आठ माह पूर्व वीज अवधि समाप्त…

Read More

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जहां रविवार रात एक युवक की चाकू मरकर हत्या कर गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। एक सीसीटीवी फुटेज भी निकलकर सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है। वारदात के समय पूरे इलाके की बंद लाइट थी। आशंका है कि बदमाशों ने  पूरी प्लानिंग के तहत चाकूबाजी की है। चाकूबाजी में दो युवक जिसमे से आदित्य कुर्रे की मौत गई, जबकि अभय सारथी गंभीर…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अज्ञात युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैलाश नगर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पीछे रविवार देर रात शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव की बारीकी से जांच की गई। प्रारंभिक जांच और शिनाख्त प्रक्रिया के बाद पुलिस ने युवक की पहचान धमतरी निवासी सूर्यकांत देवांगन (34) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, मृतक सूर्यकांत देवांगन मानसिक रूप से बीमार था और कुछ दिनों से लापता था। परिजनों ने धमतरी में उसकी गुमशुदगी की…

Read More

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया चौक के पास एक हाईवा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान, पुणे से अपने पैतृक गांव जामगांव, बेमेतरा लौट रहा…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मल्हार बस्ती में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। भोजन और बीमारी ठीक होने का लालच देकर प्रार्थना सभा के जरिए ग्रामीणों का धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र की चौकी मल्हार का है। पुलिस के अनुसार डबहापारा मल्हार निवासी रामकुमार केवट (41) रविवार 11 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे हिंदू ग्रामीणों को एकत्र कर प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान वह हिंदू ग्रामीणों को भोजन कराने और बीमारी ठीक होने का…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। झीरम मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग को लेकर उन्होंने बयान दिया था। कारण बताओ नोटिस का जवाब असंतोषजनक होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी सोमवार को कांग्रेस भवन पहुंचे और झीरम घाटी कांड से जुड़े दस्तावेजी सबूत पेश किए थे। उन्होंने कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब भी दिया। कांग्रेस भवन पहुंचने पर विकास तिवारी ने सबसे पहले झीरम घाटी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के हित में बड़ी की है। साय सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) केंद्र सरकार के समान बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब 55% से बढ़ाकर महंगाई भत्ता 58% कर दिया गया है। इससे प्रदेश के करीब 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। साथ ही कर्मचारियों की मासिक आय में बढ़ोतरी होगी। बढ़ती महंगाई के असर से कुछ राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के आठवें राज्य सम्मेलन के दौरान की है। डीए बढ़ोतरी की घोषणा के बाद लंबे समय से मांग कर रहे कर्मचारी खुश नजर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 14 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हुआ छत्तीसगढ़ का धान खरीदी महाअभियान पारदर्शिता, गति और किसान-हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बनता जा रहा है। प्रदेश में अब तक 16.95 लाख  पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत समय पर मिल सके, इसके लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य के तहत अब तक लगभग 20 हजार 753 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा चुका है। यह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रहा है, बल्कि किसानों के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान की शुरुआत आज से हो गई है। राजधानी रायपुर में प्रतीकात्मक विरोध के तहत एक दिन का उपवास रखा गया है। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता घड़ी चौक में सामूहिक उपवास में बैठे हैं। 25 फरवरी तक विभिन्न चरणों में प्रदर्शन किया जाएगा। मनरेगा का नाम और योजना का स्वरूप बदलने को लेकर कांग्रेस हमलावर है। इसे लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत की। इसके तहत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकारवार्ता लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए। राजधानी में गांधी मैदान स्थित…

Read More