Author: Shrikant Baghmare

ढाका। बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में नए साल की पूर्व संध्या पर एक हिंदू व्यापारी पर जानलेवा हमला किया गया। 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार किए, बुरी तरह पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से घायल खोकन ने पास के तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। वे वर्तमान में ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। यह घटना 31 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे दामुद्या उपजिले के कोनेश्वर यूनियन में केउरभंगा बाजार के निकट हुई। खोकन चंद्र दास दवा की दुकान एवं मोबाइल बैंकिंग…

Read More

हैदराबाद। तेलंगाना में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार, बटालियन-01 के इंचार्ज बारसे देवा के नेतृत्व में करीब 40 नक्सली समर्पण के लिए तेलंगाना पहुंचे हैं। ये नक्सली नेशनल पार्क क्षेत्र से निकलकर मुलुगू जिले के जंगलों में पहुंचे और वहां तेलंगाना पुलिस से संपर्क किया। सूत्रों का दावा है कि बारसे देवा सहित 14 नक्सलियों को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के समक्ष पेश किया जाएगा। यदि यह समर्पण आधिकारिक रूप से पुष्ट होता है, तो इसे नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाएगा। फिलहाल तेलंगाना पुलिस…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण के आरोपों में पुलिस ने एक पास्टर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पास्टर ने अपने प्रभाव और लालच का उपयोग कर एक परिवार का जबरन धर्म परिवर्तन कराया और क्रिसमस के दौरान नाबालिग के अपहरण की साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी पास्टर राजकुमार पर आरोप है कि वह घर-घर…

Read More

जगदलपुर। बस्तर जिला प्रशासन ने वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को कलेक्टोरेट स्थित आस्था कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में विभिन्न विभागों में कार्यरत 11 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर हरिस एस. के निर्देश पर प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश, ग्रेच्युटी भुगतान आदेश तथा भविष्य निधि भुगतान आदेश प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, श्रीफल तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रतीक जैन ने सेवानिवृत्त सहयोगियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते…

Read More

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल 2026 के पहले दिन मंदिरों में आस्था और उत्साह का अनूठा दृश्य देखने को मिला। नववर्ष की मंगलकामना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं रायपुर में काली माता मंदिर, मां महामाया, मां बंजारी, राम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। भक्त नए साल में…

Read More

सिंगरौली। मध्य प्रदेश से सटी छत्तीसगढ़ सीमा के समीप स्थित सिंगरौली जिले के माड़ा रेंज में इन दिनों ठंड से ज्यादा लकड़ी तस्करी की गतिविधियां चर्चा में हैं। जंगलों में खुलेआम पेड़ों की कटाई हो रही है, तस्कर बेखौफ नजर आ रहे हैं और जिम्मेदार तंत्र पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। सामने आए एक वीडियो ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक तस्कर खुलेआम यह कहते हुए नजर आ रहा है कि वह 1000 रुपये में लकड़ी उपलब्ध करा रहा है। आरोप…

Read More

नई दिल्ली। वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ कई वित्तीय एवं नियामक परिवर्तन लागू हो रहे हैं, जो बैंकिंग, कराधान, एलपीजी तथा डिजिटल भुगतान सहित दैनिक जीवन को प्रभावित करेंगे। इनमें से कुछ परिवर्तन अफवाहों पर आधारित प्रतीत होते हैं, जबकि अन्य आधिकारिक घोषणाओं से जुड़े हैं। प्रमुख परिवर्तनों में पैन-आधार लिंकिंग अनिवार्य होना शामिल है। 31 दिसंबर 2025 तक लिंक न करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन निष्क्रिय हो सकता है, जिससे कर रिटर्न दाखिल करने, बैंकिंग लेनदेन तथा निवेश में बाधा आएगी। देरी से लिंकिंग पर 1000 रुपये जुर्माना लगेगा। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में मासिक संशोधन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में सिगरेट के दाम बढ़ने वाले हैं, क्योंकि केंद्र सरकार ने तंबाकू और सिगरेट पर नए टैक्स नियम लागू करने का निर्णय लिया है। भारत सरकार ने सिगरेट पर नई एक्साइज ड्यूटी लागू करने का निर्णय लिया है, जो 1 फरवरी से प्रभावी होगी। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नई एक्साइज ड्यूटी सिगरेट की लंबाई के आधार पर 2050 रुपये से लेकर 8500 रुपये प्रति हजार स्टिक तक निर्धारित की गई है। यह टैक्स मौजूदा 40 प्रतिशत गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के अतिरिक्त लगेगा। वर्तमान में भारत में सिगरेट पर कुल…

Read More

रायपुर। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 अपने अंतिम पड़ाव पर है. शो का 17वां सीजन खत्म होने वाला है. इससे पहले क्विज शो को इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिल गया है. रांची के बिप्लब बिस्वास ने 1 करोड़ जीते हैं. उनकी जनरल नॉलेज और गेम खेलने के तरीके ने बिग बी को इंप्रेस किया. जिस अंदाज में बिप्लब ने 1 करोड़ के सवाल का जवाब दिया, उसने बिग बी को हैरान किया. बीते एपिसोड में बिप्लब बिस्वास के साथ गेम शुरू हुआ. वो फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉटसीट पर बैठे. सीट पर बैठने से पहले उन्होंने सदी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन इसके बाद तापमान फिर गिर सकता है। पिछले 24 घंटों में सरगुजा तथा दुर्ग संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर दर्ज की गई। सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। रायपुर में बुधवार सुबह कोहरा या धुंध की संभावना है। पेंड्रा रोड के कुछ इलाकों में कोहरे के…

Read More