Author: Shrikant Baghmare

दुर्ग। नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर की रात शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहे, इसके लिए पूरी पुलिस बल हाई अलर्ट पर रहेगी। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बुधवार शाम पुलिस लाइन से पेट्रोलिंग टीमों को रवाना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में 600 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, बाजारों, होटलों, रिसॉर्ट्स और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। कुल 72 बीट बनाई…

Read More

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त करने का दावा किया है। यह कार्रवाई बुधवार को जिला विशेष टीम (डीएसटी) की सूचना पर बरौनी थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि बूंदी की ओर से टोंक आ रही एक संदिग्ध गाड़ी को रोका गया, जिसकी तलाशी के दौरान 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 200 जिलेटिन छड़ें और 6 बंडल वायर बरामद किए गए। प्रत्येक बंडल में लगभग 183 मीटर वायर पाई गई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में…

Read More

चंडीगढ़/मुंबई। हरियाणा और महाराष्ट्र सरकारों ने बुधवार को नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति की घोषणा की। हरियाणा में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए तीन अधिकारियों—1990 बैच के शत्रुजीत सिंह कपूर, 1992 बैच के अजय सिंघल और 1993 बैच के आलोक मित्तल—में से राज्य सरकार ने सिंघल के नाम पर मुहर लगाई। वे कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद पद संभालेंगे। सिंघल को कम से कम दो वर्ष का कार्यकाल मिलेगा। वहीं, महाराष्ट्र में 1990 बैच के आईपीएस…

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को इंदौर शहर में दूषित पेयजल के सेवन से उल्टी और दस्त से पीड़ित लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस गंभीर घटना पर दो दिनों के भीतर, यानी 2 जनवरी तक, विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल इंदौर में दूषित पानी से फैली बीमारी पर सख्त रुख अपनाते हुए यह आदेश दिया। न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति बी पी शर्मा की वेकेशन बेंच ने इंदौर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन…

Read More

नई दिल्ली। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही 1 जनवरी से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के वित्तीय कामकाज पर पड़ेगा। इन बदलावों में इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े नियम, पैन-आधार लिंकिंग, क्रेडिट स्कोर अपडेट, बैंकिंग, एलपीजी कीमतें, डिजिटल पेमेंट, रेलवे टिकट बुकिंग और वेतन आयोग से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। इनकम टैक्स रिटर्न के नियमों में बदलाव के तहत 1 जनवरी 2026 से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया जा सकेगा। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोकप्रिय दर्द निवारक दवा निमेसुलाइड की 100 मिलीग्राम से अधिक खुराक वाली सभी ओरल फॉर्मूलेशंस (तत्काल रिलीज डोज फॉर्म) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला स्वास्थ्य जोखिमों और सुरक्षित विकल्पों की उपलब्धता को देखते हुए लिया गया है। मंत्रालय ने ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) से परामर्श और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की सिफारिशों के बाद यह कदम उठाया है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 100 मिलीग्राम से अधिक निमेसुलाइड वाली दवाएं…

Read More

रायपुर। जब दुनिया के ज़्यादातर देश न्यू ईयर का स्वागत करने के इंतजार में हैं। तब भारत से करीब 9 घंटे पहले किरिबाती के किरीतिमाती द्वीप और न्यूजीलैंड के चैथम आइलैंड पर 2026 की शुरुआत हो चुकी है। प्रशांत महासागर में बसे ये इलाके हर साल दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत करते हैं। दुनिया में सबसे पहले इस देश ने किया नए साल का स्वागत दुनिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले 2026 का आगाज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप से हुआ। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत शानदार…

Read More

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोतली के आश्रित ग्राम टेंगरमार में सर्पदंश की घटना सामने आई है, जहां इस घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय राधिका मांझी मंगलवार की दोपहर खाना खाने के बाद घर से लगे आंगन में थी। इसी दौरान अचानक सांप पर उसका पैर लग गया और सांप ने तीन जगह पर डस दिया। इसके बाद चीख-पुकार मचाने लगी। परिजन मौके पर पहुंचे सांप तो भाग कर झाड़ियों में छिप गया। राधिका को…

Read More

सरगुजा। आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल ने सरगुजा संभाग मुख्यालय से लगे कांतिप्रकाशपुर स्थित एक ट्रांसपोर्टर के गोदाम पर कार्रवाई करते हुए 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह खेप हरियाणा से मंगाई गई थी, जिसे नए वर्ष पर खपाने की तैयारी चल रही थी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को ट्रांसपोर्टर सौरभ सिंह के गोदाम पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की…

Read More

रायपुर। दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों के दरवाज़े तक पहुँचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार का मानना है कि दुर्गम अंचलों में रहने वाले समुदायों…

Read More