Author: Shrikant Baghmare

दंतेवाड़ा। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मंगलवार को पुना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन पहल के तहत कोण्डागांव जिले के ग्राम देवखरगांव में संचालित पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में रह रहे पुनर्वासित युवाओं से संवाद कर उन्हें दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। मौके पर 35 पुनर्वासित युवाओं को स्मार्टफोन और प्रशिक्षण किट का वितरण भी किया गया। आईजी सुंदरराज पी ने पुनर्वासित युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि हिंसा का मार्ग छोड़ चुके लोगों को कौशल प्रशिक्षण और विभिन्न शासकीय योजनाओं से…

Read More

भिलाई। चरोदा रेलवे यार्ड के पार्किंग क्षेत्र में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग जिले का अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर तीन अग्निशमन वाहन और कर्मियों की टीम घटनास्थल पर तैनात की गई। आग तेजी से फैल रही थी, जिसे देखते हुए दमकल दल ने प्राथमिक रूप से आग के फैलाव को रोकने और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया। आग की वजह से…

Read More

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में आयोजित मंडई मेला के दौरान मंगलवार शाम करीब 7.45 बजे चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई। इस वारदात में दल्लीराजहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पावेंद्र कोडप्पा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद पावेंद्र कोडप्पा अपने मित्र निखिल कुमार साहू, सूरज यादव, सूरज सोरी, आकाश यादव, योगराज यादव और सिद्धू उडिया के साथ अलग-अलग बाइक से मेला घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ में कुछ युवकों से टक्कर हो गई, जिसके बाद मामूली कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में स्वच्छता और वाटर प्लस का तमगा हासिल करने वाला इंदौर शहर अपने नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में असफल नजर आ रहा है। शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे हैं। मृतकों और बीमार पड़े लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 26 दिसंबर को उल्टी-दस्त से पहली मौत हुई थी, लेकिन समय रहते जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसके बाद सोमवार 29 दिसंबर को बड़ी संख्या…

Read More

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। शिलापानी बैंड के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कुमाऊं मोटर ओनर यूनियन लिमिटेड की यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। केएमओयू की बस संख्या यूके 07 पीए 4025 सुबह करीब छह बजे द्वाराहाट के नोबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। सुबह लगभग आठ बजे शिलापानी बैंड से करीब 700 मीटर आगे सिरकोन गधेरे के पास मोड़ पर सड़क किनारे बने गड्ढे में बस का टायर चला गया।…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में एक हिंदू व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (40) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश अंसार बल के सदस्य थे। पुलिस ने इसे सहकर्मी द्वारा गलती से चली गोली बताया है और आरोपी नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भालुका उपजिला के मेहराबारी क्षेत्र में सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड फैक्ट्री में सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। बजेंद्र बिस्वास फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात 20 अंसार सदस्यों में शामिल थे। वे सहकर्मी नोमान मियां के साथ बैठे थे, जब नोमान की शॉटगन से गोली…

Read More

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिनदहाड़े दो पक्ष डंडे और लोहे की रॉड लेकर जमकर लड़ाई कर रहे है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है। जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड में सुदर्शन चन्द्रवंशी सुलभ गए हुए थे, जहां नशेड़ियों ने जेब में रखे पैसे को छिनने की कोशिश की, जिसका सुदर्शन ने विरोध किया और अपने लोगों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नशेड़ियों ने अपना गैंग बुलाकर डंडे और रॉड से…

Read More

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा के पारंपरिक लोहार मंडई उत्सव में शनिवार शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब अज्ञात हमलावरों ने दल्ली राजहरा से आए युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पावेंद्र कोड़प्पा (23 वर्ष) और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दल्ली राजहरा से छह युवकों का एक दल मंडई मेला देखने डौंडीलोहारा पहुंचा था। शाम…

Read More

कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में भारतीय सेना में तैनात जवान तुलसी राम सहारे की एक दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब जवान छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे और गांव के पास नदी से रेती निकालने का काम चल रहा था। अचानक ट्रैक्टर के पलट जाने से जवान उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र के ओटेकसा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तुलसी राम सहारे सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे और हाल ही में छुट्टी लेकर अपने…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सरगंवा गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां रेबीज संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए बकरे की बली देकर उसका मांस ग्रामीणों को परोसा गया। इस मांस का सेवन गांव के लगभग 200 से अधिक लोगों ने किया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। यह घटना 28 दिसंबर को गांव में आयोजित निकाली पूजा के दौरान हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने गांव के ही नान्हू रजवाड़े से बकरा खरीदा था। जिसे पहले से ही एक रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था। इसके…

Read More