Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत तीन दिनों के रायपुर प्रवास पर मंगलवार की रात 8.30 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। 31 दिसंबर को जहां वे युवा संवाद और हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे, वहीं एक जनवरी को राम मंदिर में सामाजिक सद्भावना बैठक में भी रहेंगे। इसके बाद वे शाम तक लौट जाएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदेशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के पास अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन 31 दिसंबर को दोपहर तीन बजे किया गया है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय…

Read More

बिलासपुर। डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर एक वरिष्ठ नागरिक से 57 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी के पास से ठगी की कोई भी रकम बरामद नहीं हो सकी है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक वरिष्ठ नागरिक को वर्चुअल मोबाइल नंबर से कॉल कर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्त होने का डर दिखाया गया था। जालसाजों ने खुद को जांच एजेंसी से जुड़ा बताते हुए डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर…

Read More

रायपुर। रायपुर रैंडोन्यूर्स द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित LRM 1200 साइकिलिंग इवेंट में रायपुर के साइकिलिस्ट एवं एनआईटी रायपुर में कार्यरत सुरेश दुआ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 1200 किलोमीटर की इस चुनौतीपूर्ण दूरी को निर्धारित 90 घंटे की समय सीमा के भीतर पूरा करना होता है, जिसे सुरेश दुआ ने 78 घंटे 58 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने पहले दिन रायपुर से देवरी, महाराष्ट्र तक 350 किलोमीटर, दूसरे दिन रायपुर से सोहेला, ओडिशा तक 380 किलोमीटर, तीसरे दिन रायपुर से कांकेर तक 300 किलोमीटर और चौथे दिन रायपुर से गरियाबंद तक 170 किलोमीटर की…

Read More

दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के तीसरे दिन एक युवती ने कलाई की नस काटने की कोशिश की। समय रहते उपस्थित लोगों ने उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि पंडित शास्त्री से नहीं मिल पाने के कारण युवती ने यह कदम उठाया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस घटना पर भक्तों से अपील की कि ऐसे गलत कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक अर्जी के माध्यम से सभी की अर्जियां हनुमान जी तक पहुंचा दी…

Read More

दुर्ग। भिलाई में सोमवार को हनुमंत कथा के समापन से पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कार का एक्सीडेंट हो गया। होटल एम्पीरियर से कथा स्थल की ओर जा रही कार के सामने अचानक एक भक्त आ गया। ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से आगे-पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें एक गाड़ी का शीशा टूट गया। कार में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तथा पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय सवार थे। वाहन रायपुर के समाजसेवी बसंत अग्रवाल चला रहे थे। इस दौरान भक्त ने शास्त्री से अपनी शादी की अर्जी लगाने की विनती की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने…

Read More

राजिम। गरियाबंद जिले के ग्राम देवरी में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी रंजिश के चलते लाठी, डंडे एवं पत्थर से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार देवरी गांव में सड़क किनारे युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतक की पहचान हितेश तारक उर्फ चंदू तारक के रूप में हुई, जो आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ राजिम थाने में मारपीट एवं चोरी के 8 अपराध तथा 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां दर्ज…

Read More

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मंगलवार को रायपुर आएंगे। दौरे के दौरान वे ठाकरे परिसर में अटल स्मृति आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे और एकात्म परिसर में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत 100 से 500 तथा 500 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। भाजपा का राष्ट्रीय संगठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में अटल स्मृति आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। अंबिकापुर, कोरिया, सरगुजा और बलरामपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस की जा सकती है। हालांकि, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हो सकता है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया…

Read More

रायपुर। भारत माला परियोजना के तहत रायपुर–विशाखापत्तनम आर्थिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। ईडी की टीमों ने रायपुर और महासमुंद जिले में कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इन ठिकानों में महिला तहसीलदार के पति एवं जमीन कारोबारी हरमीत सिंह खनूजा, महासमुंद के ऑटोमोबाइल कारोबारी जसबीर सिंह बग्गा और उनके सहयोगियों के ठिकाने शामिल हैं। सुबह करीब 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई के दौरान ईडी की टीमें दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन से जुड़े कागजात खंगाल रही हैं। रायपुर की ला विस्टा…

Read More

दुर्ग। जयंती स्टेडियम दुर्ग में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का समापन हो चुका है, लेकिन आयोजन के बाद उपजे सियासी और वैचारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बीच हुई बयानबाजी के बाद अब अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। महंत राजू दास ने भूपेश बघेल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके परिवार में भले ही पांच संत हुए हों, लेकिन रावण भी एक संत का ही पुत्र था। उन्होंने कहा कि रावण प्रकांड विद्वान, ब्राह्मण और…

Read More