Author: Shrikant Baghmare

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। पीडब्ल्यूडी विभाग की प्रेस वार्ता में लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में गुणवत्ता के साथ सड़कों का काम हो रहा है। जहां- जहां पेच वर्क किए गए थे, अगर उसमें कोई भी समस्या आ रही है तो अधिकारियों पर लगातार ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जगदलपुर केशकाल सड़क मार्ग को लेकर कहा कि, लंबे समय से सड़क की स्थिति ठीक नहीं थी। काम शुरू हो चुका है और तीव्रता से हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों…

Read More

जगदलपुर। शहर में बेहद गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों ने उनके दोनों हाथों की नसें काट दी हैं, जबकि गले पर भी चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वे आईसीयू में उपचाराधीन हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की…

Read More

रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में तेज़ और प्रभावी सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने निर्णायक कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने बैठक में राज्यों को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि “टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जाएगा तथा जनभागीदारी आधारित मॉडल से स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ किया जाएगा।” बैठक के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सचिव स्वास्थ्य अमित कटारिया, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रणबीर शर्मा व अन्य…

Read More

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को झारखंड यात्रा के दौरान जशपुर पहुंची। आगडीह हवाई पट्टी पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री रामविचार नेताम, सांसद चिन्तामणी महाराज, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के मांझाटोली कार्तिक जतरा कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सोनारी एयरपोर्ट रोड पर राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले ही…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। तीन दिवसीय कोलकाता दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने अपने दौरे के दूसरे दिन बंगाल की जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव में बंगाल की जनता भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ की राजनीति से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि विकास, विरासत और गरीब कल्याण पर आधारित मजबूत सरकार बनाने का…

Read More

दुर्ग। जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित छोटी पुलिया के पास नहर में एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने नहर के पानी में युवक को औंधे मुंह पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी सतीश प्रसाद (उम्र 44 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया गया है। भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में…

Read More

बलौदाबाजार। जिले गिधपुरी थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। एक हाईवा ने सड़क किनारे खड़ी क्रूजर गाड़ी को टक्कर मार दी, गाड़ी में 11 लोग सवार थे। हाईवा रेत लेने चिखली घाट की ओर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, सभी एक ही परिवार के थे, गिधपुरी के तेलासी गांव के रहने वाले थे। परिवार की एक बीमार बेटी का झाड़-फूंक कराने जा रहे थे। घटना सोमवार (29 दिसंबर) रात करीब 2 बजे की है। घायलों ने बताया कि वे अपनी 17 साल की…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक व्यापारी ने अपने कर्मचारी को चोरी कबूल करवाने के नाम पर बेरहमी से पीटा। वीडियो में दिखाई दे रही बर्बरता सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। व्यापारी कर्मचारी को जमीन पर गिराकर पैर तले दबाए हुए दिखाई दे रहा है। व्यापारी लगातार उस पर चोरी कबूल करने का दबाव बना रहा है। वीडियो में एक से अधिक लोग मौजूद हैं, जो कर्मचारी को लगातार…

Read More

नेशनल डेस्क। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीलापानी भिकियासैंण के पास यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि सैलापानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही छह यात्रियों की…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में नीम तोड़ने गए एक ग्रामीण पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना इतनी अचानक हुई कि, ग्रामीण को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लोझरी निवासी केज़उ राम कंवर जंगल में नीम तोड़ने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से उसके सिर पर गहरी चोट आई है और वह गंभीर रूप से…

Read More