Author: Shrikant Baghmare

रायगढ़। जिले के तमनार विकासखंड में जिंदल उद्योग को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान की जनसुनवाई को लेकर उपजा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जनविरोध, हिंसक झड़प, आगजनी और पुलिस कर्मियों पर हमलों की घटनाओं के बाद जिंदल पावर लिमिटेड ने 8 दिसंबर को आयोजित जनसुनवाई को निरस्त करने का औपचारिक आवेदन प्रशासन को सौंप दिया है। यह जानकारी जिंदल पावर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रदिप्ता कुमार मिश्रा ने मीडिया को दी। उन्होंने प्रशासन को भेजे गए पत्र की प्रति साझा करते हुए बताया कि कंपनी ने स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जनसुनवाई के आवेदन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत बर्खास्त किए गए 25 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इनकी सेवा बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार ये कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, जिसके कारण प्रशासनिक कार्रवाई के तहत उन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया था। बाद में राज्य स्वास्थ्य समिति (कार्यकारिणी समिति) की बैठक तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पत्राचार के आधार पर हड़ताल अवधि में की गई कार्रवाई को निरस्त…

Read More

बिलासपुर। बागेश्वर वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा और उन्हें ढोंगी बताया। भूपेश बघेल ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा उन्हें जैसे चाहें वैसे छत्तीसगढ़ ला सकते हैं, लेकिन बाबा को चंदा लेना बंद करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि एक लोटा जल से ही समाधान संभव है, तो फिर चंदा क्यों लिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर…

Read More

आशीष पदमवार बीजापुर. विधायक विक्रम मंडावी ने कहा “भाजपा सरकार किसानों से धान नहीं खरीदी करने का षड्यंत्र रच रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिले के नैमेड धान खरीदी केंद्र में धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि धान उपार्जन केंद्रों में प्रतिदिन 5000 क्विंटल धान खरीदा…

Read More

रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के राजकीय विमान से छत्तीसगढ़ आगमन और प्रदेशकी राजनितिक हलचल बढ़ गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि गृहमंत्री को पहले कानून व्यवस्था बनाई रखनी चाहिए। दीपक बैज ने कहा कोई भी बाबा छत्तीसगढ़ आएं, कांग्रेस को आपत्ति नहीं है। लेकिन बाबा को जहाज से लाने का ठेका क्या सरकार ने ले रखा है? वे उन्हें पलकों में बैठाएं, कंधों में बैठाए या सिर में बैठा लें… लेकिन कोई भी बाबा छत्तीसगढ़ की फिजा को अशांत ना करें. डिप्टी सीएम शर्मा ने कही थी ये बात डिप्टी सीएम शर्मा…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में रविवार रात सड़क किनारे एक युवक की छत-विछत अवस्था में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान चंदू तारक के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक की लाश को करीब 100 मीटर तक घसीटकर मेन रोड पर फेंका गया, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है। फिलहाल पुलिस…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने नक्सलियों के हमले की साजिश को नाकाम किया है। गंगालूर और भोपालपट्नम थाना क्षेत्र में जवानों और बीडीएस की टीम टीम ने दो IED को निष्क्रिय क्रिया है। इस मामले की पुष्टि एसपी ने की है। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कि डीआरजी बीजापुर एवं थाना गंगालूर की संयुक्त टीम मुनगा- पेद्दाकोरमा ओर क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम का IED बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम ने IED को मौके…

Read More

बलरामपुर। नए साल से पहले छत्तीसगढ़ के रास्ते से हो रही गांजा तस्करी पर पुलिस ने फिर से शिंकजा कसा है। बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 करोड़ रुपए के गांजे से भरे ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी मादक पदार्थ को ओडिशा से राजस्थान लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र में की है। मुखबिर की सूचना पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे नारियल भूसी के नीचे 40…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक और आईपीएस अफसर जितेंद्र शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार को अपनी सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने श्री शुक्ला को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानि NSG का ग्रुप कमांडर नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। पत्र में कहा गया है कि, जितेंद्र शुक्ला, IPS (CH:2013) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर (SP स्तर) के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति दे दी है। अतः अनुरोध है कि, जितेंद्र शुक्ला, IPS (CH:2013) को तुरंत…

Read More

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर अपराधियों के हौसले फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती देर रात मोबाइल कंपनी के डीलर के साथ लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने स्कूटी से घर लौट रहे व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया और करीब 15 से 20 लाख रुपये नगद लूटकर मौके से फरार हो गए। बता दें कि, लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी लुट की रकम ले कर भागता नजर आ रहा है। हमलावर ने कारोबारी पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने…

Read More