Author: Shrikant Baghmare

प्रयागराज। सर्दियों की ठंडी सुबह और संगम की रेती पर श्रद्धालुओं का उत्साह—कुछ ऐसा ही नजारा पौष पूर्णिमा स्नान के साथ देखने को मिला। शनिवार 3 जनवरी से माघ मेला 2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सुबह से ही गंगा और त्रिवेणी संगम की ओर स्नान के लिए जाते नजर आए। इसी पावन स्नान पर्व के साथ एक माह के कल्पवास का भी आरंभ हो गया है। त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र मिश्र ने बताया कि माघ मेले में करीब पांच लाख कल्पवासियों का आज से कल्पवास प्रारंभ हो रहा है।…

Read More

सुकमा। नए साल की शुरुआत में लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। पीएलजीए कमांडर और हिड़मा के करीबी बारसे देवा ने शनिवार, 3 जनवरी 2026 को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बारसे देवा के सरेंडर की पहली तस्वीर भी सामने आई है। तेलंगाना पुलिस जल्द ही उनके सरेंडर की आधिकारिक घोषणा करेगी। जानकारी के अनुसार, कल बारसे देवा के आत्मसमर्पण की सूचना मिली थी और आज वह तेलंगाना के डीजीपी के सामने हैदराबाद में सरेंडर करने पहुंचे। बारसे देवा पर 50 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। बारसे देवा नक्सली संगठन के भीतर प्रभावशाली चेहरा…

Read More

बीजापुर। जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 5 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक मुठभेड़ स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं…

Read More

रायगढ़। नई वर्ष की शुरुआत में ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मजयगढ़ एसडीएम कार्यालय के बाबू अनिल कुमार चेलक को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। शिकायतकर्ता ने लगाई थी शिकायत ग्राम अमलीटिकरा तहसील धर्मजयगढ़ निवासी राजू कुमार यादव ने 24 दिसंबर 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने ग्राम अमलीटिकरा में जमीन खरीदी और नामांतरण भी कराया। आरोपी बाबू अनिल कुमार चेलक ने उसे बुलाकर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने राजधानी की आवासीय परियोजना “वॉलफोर्ट एलेन्सिया” के प्रमोटर पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 के तहत की गई। रेरा ने पाया कि परियोजना का विकास नगर एवं ग्राम निवेश विभाग (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग) द्वारा स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप नहीं है, जो कानून का गंभीर उल्लंघन है। STP निर्माण में विचलन का मुद्दा सुनवाई के दौरान सामने आया कि परियोजना में स्वीकृत ले-आउट से हटकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण किया गया, जो अधिनियम की…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में छोटे अपराधों और असामाजिक गतिविधियों के मामलों के बीच सोशल मीडिया पर हिंसक प्रदर्शन की प्रवृत्ति भी बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह तलवार और चाकू के साथ केक काटते हुए डांस करता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, डीडी नगर निवासी राहुल टंडन ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दिखाई गई गतिविधि न केवल खतरनाक है, बल्कि…

Read More

रायगढ़। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता और शासन के निर्देशों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण और जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अनुमोदन से दोषी समिति प्रबंधकों और सहायकों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, जबकि दो सहायक समिति प्रबंधकों का वित्तीय प्रभार समाप्त कर दिया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा की गई…

Read More

बलौदाबाजार। राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक समृद्धि को ध्यान में रखते हुए आयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने का बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत आयल पाम की खेती करने वाले किसानों को केंद्र और राज्य सरकार के अनुदान के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा टॉपअप के रूप में अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। यह अनुदान रखरखाव, अंतरवर्तीय फसल, ड्रिप सिंचाई और फेंसिंग के लिए प्रदान किया जाएगा। सरकार के इस नीतिगत फैसले से आयल पाम की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है, जिससे उन्हें दीर्घकालीन आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के…

Read More

भुवनेश्वर। ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर टाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रानी बांध के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 220 पर हुई, जहां एक बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री दुर्गा नामक बस रायरंगपुर से जशीपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। ओवरटेक के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल सामने…

Read More

रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा से जुड़े मामलों में सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। करीब 168 दिनों बाद अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने चैतन्य बघेल को 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई स्थित निवास से धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में सामने आए कथित शराब घोटाले की जांच…

Read More