- जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
- हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
- 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
- पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
- छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
- छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
- एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
- बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
Author: Shrikant Baghmare
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहां अब हिंसा नहीं बल्कि शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों में निर्णायक सफलता मिली है, जिसमें 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों की सटीक रणनीति, सतत दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ के चलते माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप बस्तर क्षेत्र अब विकास, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के…
बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र स्थित शहीद हॉस्पिटल के टॉयलेट में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव अस्पताल के टॉयलेट तक कैसे पहुंचा तथा इसमें कौन शामिल…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव बस्तर पंडुम 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपराओं तथा लोक जीवन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम राज्य की जनजातीय विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार का महत्वपूर्ण प्रयास है। यह आयोजन तीन चरणों में संपन्न होगा, जिसका अंतिम चरण फरवरी 2026…
बलौदाबाजार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 24603 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से अब तक 7524 मतदाताओं को नोटिस तामील कराए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये नोटिस उन मतदाताओं को जारी किए गए हैं जिनके नाम, पते, आयु या अन्य विवरणों में संशय, त्रुटि अथवा दोहराव की आशंका पाई गई है। संबंधित मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है ताकि सही तथ्यों के आधार पर मतदाता सूची का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में करीब 168 दिनों से जेल में बंद चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद आज रिहा कर दिया गया। रिहाई की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता तथा जनप्रतिनिधि ढोल-नगाड़ों, नारों तथा मिठाइयों के साथ स्वागत के लिए एकत्र हुए। जेल से निकलते ही कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल को घेर लिया तथा मौके पर नारेबाजी की। रिहाई के बाद चैतन्य बघेल ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशीर्वाद लिया तथा उनसे गले मिले।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की निजी स्थापना में प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दुर्गेश धारे को निजी सहायक के पद से हटा दिया है। उनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
मुंगेली। हिंदू संगठन से जुड़े युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने आत्महत्या से पूर्व बनाए वीडियो में विशेष समुदाय से संबंधित आरोपी पर लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया था, जिसके बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कोतवाली थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना मुंगेली जिले के बामपारा क्षेत्र की है। हिंदू संगठन से जुड़े युवक नरेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले नरेश साहू ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर जारी किया, जिसमें…
राजनांदगांव। जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिका निगम की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्रीकला क्षेत्र में लगभग 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित किया। इसके बाद जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से अवैध कब्जे और प्लाटिंग को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान…
रायपुर। बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और सुकमा जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों के बाद कुल 14 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीजापुर एवं सुकमा जिलों के दक्षिणी क्षेत्रों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। अभियान के तहत दक्षिण बस्तर क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीमें रवाना की गई थीं। ऑपरेशन के दौरान बीजापुर जिले…
प्रयागराज। सर्दियों की ठंडी सुबह और संगम की रेती पर श्रद्धालुओं का उत्साह—कुछ ऐसा ही नजारा पौष पूर्णिमा स्नान के साथ देखने को मिला। शनिवार 3 जनवरी से माघ मेला 2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सुबह से ही गंगा और त्रिवेणी संगम की ओर स्नान के लिए जाते नजर आए। इसी पावन स्नान पर्व के साथ एक माह के कल्पवास का भी आरंभ हो गया है। त्रिवेणी संगम आरती सेवा समिति के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र मिश्र ने बताया कि माघ मेले में करीब पांच लाख कल्पवासियों का आज से कल्पवास प्रारंभ हो रहा है।…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
