Author: Shrikant Baghmare

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम सेल से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खेत में पराली जलाने गई एक महिला की आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतिका की पहचान प्रभा साहू (उम्र 46 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला सुबह 8 से 9 बजे के बीच खेत में पराली जलाने पहुँची थी। खेत में रखे सूखे पराली के ढेर में अचानक आग तेजी से भड़क गई, जिससे महिला को बचने का मौका नहीं मिल पाया। दम घुटने और झुलसने से उसकी मौके…

Read More

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के जिला अस्पताल में शुक्रवार रात इलाज के दौरान नशे में धुत कुछ लोगों ने जमकर हंगामा और मारपीट की। दरअसल, एक सड़क हादसे में घायल तीन युवकों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि मृतक के परिजन और साथी, जो नशे की हालत में थे, महिला डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर बेवजह दबाव बनाने लगे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सकों से बदतमीजी की और बीच-बचाव करने आए वार्ड बॉय, गार्ड और सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की, जिससे अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदर नगर इलाके में हंगामा मच गया। जब एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते को नाश्ता खिलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मामले में नाश्ता सेंटर संचालक और युवक- दोनों की शिकायत पर पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुंदर नगर स्थित एक नाश्ता सेंटर में युवक अक्षय झा अपने पालतू कुत्ते को लेकर पहुंचा था। आरोप है कि, उसने समोसा निकालकर पहले कुत्ते को सूंघाया और फिर वही समोसा…

Read More

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के लोरमी-कोटा मार्ग पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम खपरखोल के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कोटा मार्ग पर ग्राम खपराखोल के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस मुस्लिम समाज के लोगों को चौथिया कार्यक्रम से वापस बिलासपुर…

Read More

रायगढ़। जिले में तमनार क्षेत्र के ग्राम लिबरा के सीएचपी चौक में शनिवार को उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में एसडीओपी, टीआई सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 8 दिसंबर 2025 को भौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध में सेक्टर 1 कोल ब्लॉक के अंतर्गत प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामवासी 12 दिसंबर 2025 से धरने पर बैठे हैं। जिस पर 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे के आस-पास लगभग 300 लोगों की भीड़ थी, उनमें से कुछ लोगों के द्वारा सड़क पर बैठकर सामान्य आवागमन को बाधित किया जा रहा था। जिसके लिए…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के भीतर युवक फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद से रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रायपुर स्टेशन में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, यह मामला टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर ट्रेन का है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि युवक की पहचान और घटना के कारणों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई…

Read More

रायपुर। 31 दिसंबर की रात नए साल के स्वागत में होने वाले कार्यक्रमों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की गाड़ियां जब्त की जाएंगी तथा हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कार्यक्रम आयोजकों से भी नशा परोसने पर जवाबदेही तय की जाएगी। पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट एवं फार्म हाउस संचालकों से बड़े आयोजनों की पूरी जानकारी मांगी है। निर्देश दिए गए हैं कि बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं किया जाए तथा शराब परोसने की अनुमति ली जाए तो मेहमानों का नशे में वाहन न चलाना सुनिश्चित करें। आयोजकों को मेहमानों को सुरक्षित…

Read More

बिलासपुर। मार्निंग वॉक पर निकले एक प्रापर्टी डीलर को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे करीब 15 फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे उसलापुर प्रकृति विहार निवासी प्रापर्टी डीलर रवि सिंह घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसलापुर स्मार्ट सिटी क्षेत्र में वे सड़क किनारे पैदल चलते हुए मोबाइल पर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश में सबसे अधिक ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है, जहां कुछ स्थानों पर शीतलहर जैसी स्थिति दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में भी शाम ढलने के बाद से सुबह तक ठंड का असर बना हुआ है, जिससे लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सरगुजा संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश…

Read More

लंदन। ब्रिटेन में बंगाली हिंदू आदर्श संघ यूके के सदस्यों ने शनिवार को लंदन स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर ‘जस्टिस फॉर हिंदूज़’ के बैनर तले प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस प्रदर्शन को भारतीय मूल के अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला। प्रदर्शनकारियों ने ‘हिंदू लाइव्स मैटर’ जैसे नारे लगाए और शांतिपूर्ण ढंग से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बीएचएएस यूके ने जारी बयान में कहा कि इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्र, पेशेवर, बच्चों के साथ…

Read More