Khabarwaad Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ आर्म्स फ़ोर्स (CAF) के कंपनी कमांडर की हत्या कर दिया है। नक्सलियों ने इस घटना को आज सुबह ही अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार; शहीद कंपनी कमांडर का नाम तिजाऊ राम भुआर्य है। वे कुटरू के दरभा कैंप में पदस्थ थे। आज सुबह नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और इलाके में सर्चिंग जारी कर दी है।
बताते चलें कि हाल ही में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्ताव पर नक्सली प्रवक्ता विकल्प ने सशर्त वार्ता के लिए तैयार होने के पर्चे जारी किये थे। विकल्प ने कहा था कि सरकार वार्ता के लिए वातावरण बनाए। लेकिन कंपनी कमांडर की हत्या के बाद अब नहीं लग रहा है कि नक्सली चाहते नहीं की सरकार वार्ता के लिए वातावरण तैयार करें।




