भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को खेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 नवंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। यह अत्याधुनिक स्टेडियम शहर के कोलार क्षेत्र में बनकर तैयार हुआ है।
अनेक खेलों के आयोजन की सुविधा
भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि यह भव्य इनडोर और आउटडोर स्टेडियम मुखर्जी नगर, कोलार एवं भोपालवासियों के लिए बनाया गया है। इस स्टेडियम में एक साथ क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, मल्लखंभ, बास्केटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और रॉक क्लाइम्बिंग सहित कई खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।
भारत सरकार और राज्य सरकार का संयुक्त प्रयास
यह स्टेडियम भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से तैयार किया गया है। मुखर्जी नगर और कोलार क्षेत्र सहित लगभग 5 लाख की आबादी को यह नई सुविधा प्राप्त होगी।




