सूरजपुर। जिले में रविवार सुबह प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक कार्रवाई शुरू की। शहर के सुभाष चौक से महगवां चौक तक के मार्ग पर स्थित दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को हटाया जा रहा है। यह अभियान सड़क चौड़ीकरण और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
छात्राओं से अश्लील हरकत, उच्च न्यायालय ने खारिज की आरोपी शिक्षक की अग्रिम जमानत याचिका
कार्रवाई के दौरान नगरपालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भारी संख्या में जेसीबी मशीनों के साथ पहुंची। सड़कों के दोनों ओर बने अस्थायी और पक्के निर्माणों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तोड़ा जा रहा है।
युक्तियुक्तकरण को लेकर फैली अफवाह को शांत करने सरकार ने निकाली 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, जानिए कब होगी
प्रभावित व्यापारियों के संभावित विरोध को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर की सुंदरता एवं यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ऐसे अतिक्रमण हटाए जाते रहेंगे।




