भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को ओबीसी महासभा ने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महासभा की प्रमुख मांगों में 13 फीसदी होल्ड किए गए पदों को अनहोल्ड करना और जातिगत जनगणना कराना शामिल है। तेज बारिश के बावजूद प्रदेशभर से बड़ी संख्या में आए युवाओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
Read Also- अस्पताल की लापरवाही से गई नवजात की जान, समय पर नहीं मिली ऑक्सीजन और एम्बुलेंस
प्रदर्शनकारी जवाहर चौक से सीएम हाउस की ओर पैदल मार्च करते हुए निकले। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया, जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों पर अड़े रहने का ऐलान किया।
Read Also- हरिद्वार जा रहे बीजेपी नेता की मां की अस्थियां चुराने की कोशिश, चोर रंगे हाथ पकड़ा गया
ओबीसी महासभा के इस प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव सहित कई कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और ओबीसी महासभा की मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।




