प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. ट्रक के डीजल टैंक में गुप्त तरीके से छिपाई गई 41.50 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर क्रूड बरामद की गई. इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है.
प्रतापगढ़ एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक में ब्राउन शुगर छिपाकर मुंबई भेजी जा रही है. सूचना के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने टीम बनाकर थाने के सामने नाकाबंदी की. थोड़ी देर में बताए गए नंबर का ट्रक मंदसौर की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई.
जीजा-साली की जोड़ी ने किया फर्जीवाड़ा, एक जमीन को सात लोगों को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने जब्त की करोड़ों की ड्रग्स
जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके डीजल टैंक के दो हिस्से मिले. एक में डीजल था, जबकि दूसरे में वेल्डिंग से गुप्त स्थान बनाकर ब्राउन शुगर छुपाई गई थी. इस हिस्से में पॉलीथीन की 14 थैलियों में कुल 20 किलो 820 ग्राम ब्राउन शुगर क्रूड रखा हुआ था.




